Redmi 9 Prime भारत में लॉन्च होगा 4 अगस्त को, Xiaomi ने ज़ारी किया टीज़र

लेटेस्ट वीडियो टीज़र में Xiaomi ने पुष्टि की है कि Redmi 9 Prime हैंडसेट अगले हफ्ते लॉन्च होगा। पहले भारतीय मार्केट में रेडमी 9 को लाए जाने के कयास थे।

Redmi 9 Prime भारत में लॉन्च होगा 4 अगस्त को, Xiaomi ने ज़ारी किया टीज़र
ख़ास बातें
  • संभव है कि Redmi 9 Prime मॉडल रेडमी 9 फोन का ही एक अवतार हो
  • मी डॉट कॉम और अमेज़न इंडिया पर होगी रेडमी 9 प्राइम की बिक्री
  • रेडमी 9 प्राइम में वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा
विज्ञापन
Redmi 9 Prime को भारत में 4 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि Xiaomi भारतीय मार्केट में Redmi 9 लाने वाली है। नए डिवाइस के बारे में शाओमी के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया चैनल पर टीज़र ज़ारी करके जानकारी दी गई है। पुराने टीज़र्स से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि रेडमी 9 को भारतीय मार्केट में अमेज़न प्राइम डे सेल के दौरान लाया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं होने वाला। टीज़र वीडियो से पता चला है कि शाओमी अपने रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी। रेडमी 9 प्राइम स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए रेडमी 9 मॉडल का ही एक अवतार हो सकता है।
 

Redmi 9 Prime India launch, expected price, sale, more

लेटेस्ट वीडियो टीज़र में Xiaomi ने पुष्टि की है कि Redmi 9 Prime हैंडसेट अगले हफ्ते लॉन्च होगा। पहले भारतीय मार्केट में रेडमी 9 को लाए जाने के कयास थे। लेकिन लेटेस्ट टीज़र ने किसी तरह का कंफ्यूजन नहीं रहने दिया है। भारतीय मार्केट में Redmi ब्रांड का अगला डिवाइस रेडमी 9 प्राइम होने वाला है, ना कि रेडमी 9। कंपनी 4 अगस्त को दोपहर 12 बजे अपने इस हैंडसेट से पर्दा उठाएगी। नए टीज़र वीडियो से फोन के नाम के अलावा इसमें बड़ी बैटरी और मजबूत बिल्ड होने की जानकारी मिली है।

संभव है कि भारत में लॉन्च होने वाला Redmi 9 Prime मॉडल रेडमी 9 फोन का ही एक अवतार हो। ऐसा भी हो सकता है कि नए फोन के स्पेसिफिकेशन रेडमी 9 से बिल्कुल अलग हों। या फिर Xiaomi उस दिन मार्केट में रेडमी 9 प्राइम के साथ Redmi 9 को भी उतारे। लेकिन ये सारे दावे अभी कयास मात्र हैं। सिर्फ इतना साफ है कि रेडमी 9 प्राइम लॉन्च होगा। वो भी 4 अगस्त को। इसमें वाटरड्रॉप नॉच दिया जाएगा।

पुरानी रिपोर्ट में हमने बताया था कि Xiaomi ने मी डॉट कॉम और अमेज़न इंडिया पर रेडमी 9 प्राइम के लिए रजिस्ट्रेशन ऑफ इंट्रे्स्ट लेना शुरू कर दिया है। रेडमी 9 प्राइम के बारे में बताने के लिए कंपनी ने प्राइम क्वालिटी, प्राइम टाइम बैटरी, प्राइम टाइम डिज़ाइ, प्राइम टाइम कैमरा और प्राइम टाइम डिज़ाइन जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।

अगर रेडमी 9 प्राइम हैंडसेट चीन में लॉन्च किए गए रेडमी 9 का ही अवतार होता है तो इसकी शुरुआती कीमत CNY 799 (करीब 8,500 रुपये) के आसपास हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  2. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  3. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  10. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »