Redmi 9 भारत में लॉन्च होगा 27 अगस्त को, Redmi 9C का ही अवतार होने की संभावना

बता दें कि Redmi 9 को कंपनी 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे होने वाली इवेंट में लॉन्च करेगी। इवेंट पेज पर लिखा है कि फोन 'ज्यादा रैम और ज़्यादा स्टोरेज' के साथ आएगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 अगस्त 2020 16:38 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 9C और Redmi 9A हैंडसेट मलेशिया में हो चुके हैं लॉन्च
  • इवेंट पेज पर रेडमी 9 का नॉच डिस्प्ले भी नज़र आ रहा है
  • फोन MIUI 12 और “हाइपरइंजन गेम टेक्नोलॉजी” के साथ आएगा
Redmi 9 को भारत में 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी। माना जा रहा है कि यह फोन जून महीने में मलेशिया में लॉन्च किए गए Redmi 9C का ही अवतार होगा। रेडमी 9 के लिए Mi.com पर इवेंट पेज को काउंटडाउन के साथ लाइव कर दिया गया है। इसके साथ कुछ अहम स्पेसिपफिकेशन का भी ज़िक्र है। याद रहे कि Xiaomi ने स्पेन में Redmi 9 फोन को जून महीने में लॉन्च किया था। इसी फोन को भारतीय मार्केट में Redmi 9 Prime के नाम से लाया गया।

बता दें कि Redmi 9 को कंपनी 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे होने वाली इवेंट में लॉन्च करेगी। इवेंट पेज पर लिखा है कि फोन 'ज्यादा रैम और ज़्यादा स्टोरेज' के साथ आएगा। पेज पर कुछ और जानकारियां दी गई हैं जिसमें कैमरा सेटअप शामिल है। यह इशारा देता है कि रेडमी 9 हैंडसेट वाकई में Redmi 9C का ही एक बदला अवतार होगा। याद रहे कि Xiaomi ने जून महीने में अपने Redmi 9C और Redmi 9A हैंडसेट को मलेशिया में लॉन्च किया था। रेडमी 9सी वर्गाकार जैसे कैमरा मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया था। भारत में लॉन्च होने वाले रेडमी 9 में भी कुछ ऐसा ही कैमरा मॉड्यूल है, लेकिन दो रियर कैमरे के साथ।
Advertisement
 

इसके अलावा तस्वीरों में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी नज़र आ रहा है और इसकी पोज़ीशन भी रेडमी 9सी वाली है। इवेंट पेज पर रेडमी 9सी हैंडसेट ऑरेंज और ब्लू रंग में लिस्ट है, यह नए फोन के रेडमी 9सी का ही अवतार होने की ओर एक और इशारा है। बता दें कि रेडमी 9सी हैंडसेट सनराइज़ ऑरेंज और ट्वाइलाइट ब्लू रंग में लॉन्च किया गया था।

इवेंट पेज पर रेडमी 9 का नॉच डिस्प्ले भी नज़र आ रहा है। इसके अलावा फोन MIUI 12 और “हाइपरइंजन गेम टेक्नोलॉजी” के साथ आएगा। दावा है कि Redmi 9 हैंडसेट ज़्यादा रैम और ज़्यादा स्टोरेज के साथ आएगा। इसका मतलब है कि ज़्यादा पावरफुल वेरिएंट लाने की तैयारी, खासकर रेडमी 9सी के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की तुलना में।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi 9, Redmi 9 India Launch, Redmi 9 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.