Mi 10 सीरीज़ का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन सितंबर में होगा लॉन्च

Xiaomi ने ट्वीट किया कि मी 10 सीरीज़ के नए सदस्य की कीमत EUR 2XX से शुरू होगी। यानी यह साफ है कि नए फोन की कीमत EUR 300 से कम होगी। इस तरह से नया हैंडसेट मी 10 लाइट से भी सस्ता होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 सितंबर 2020 18:59 IST
ख़ास बातें
  • नए मॉडल में मी 10 लाइट से कुछ समानताएं भी हो सकती हैं
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ के नए प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा
  • मार्च महीने में पेश किए गए Mi 10 Lite का कमज़ोर वर्ज़न हो सकता है
Mi 10 सीरीज़ का परिवार बड़ा होने वाला है। सितंबर महीने में Xiaomi अपनी इस सीरीज़ का नया 5जी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जिसकी कीमत EUR 300 (करीब 26,200 रुपये) से कम होगी। कंपनी ने इसका खुलासा मंगलवार को एक ट्वीट पोस्ट के ज़रिए किया। नए हैंडसेट के बारे में पैसा वसूल 5जी हैंडसेट होने का दावा है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ का नया प्रोसेसर होगा। कंपनी ने अभी इस मॉडल के बारे में विस्तार से नहीं बताया है। हालांकि, यह मी10 सीरीज़ का सबसे किफायती फोन होगा, यानी यह मार्च महीने में पेश किए गए Mi 10 Lite का कमज़ोर वर्ज़न हो सकता है।

Xiaomi ने ट्वीट किया कि मी 10 सीरीज़ के नए सदस्य की कीमत EUR 2XX से शुरू होगी। यानी यह साफ है कि नए फोन की कीमत EUR 300 से कम होगी। इस तरह से नया हैंडसेट मी 10 लाइट से भी सस्ता होगा। याद रहे कि Mi 10 Lite को EUR 349 (करीब 30,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

Xiaomi के टीज़र ट्वीट में यह भी बताया गया है कि मी 10 सीरीज़ नए मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ के नए प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी की कोशिश है कि 5जी कनेक्टिविटी को ज़्यादा से ज़्यादा ग्राहकों तक पहुंचाया जा सके। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Mi 10T हैंडसेट हो सकता है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 775 या स्नैपड्रैगन 775जी प्रोसेसर के साथ आएगा।

इसके अलावा नए मॉडल में मी 10 लाइट से कुछ समानताएं भी हो सकती हैं जो आज की तारीख में मी 10 सीरीज़ का सबसे सस्ता हैंडसेट है। यह स्मार्टफोन 6.57 इंच एमोलेड डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ आता है। मी 10 लाइट में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 10T, Mi 10, Xiaomi Mi 10, Xiaomi, Mi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.