Redmi 8A Dual को भारत में Android 10 अपडेट मिलने की खबर

Redmi 8A Dual के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। वहीं इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,299 रुपये है। फोन के टॉप वेरिएंट 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 सितंबर 2020 17:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi 8A Dual क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है
  • रेडमी 8ए डुअल के लेटेस्ट अपडेट में नहीं मिला MIUI 12 वर्ज़न
  • रेडमी 8ए डुअल की कीमत में कई बार हो चुकी है बढ़ोतरी

Redmi 8A Dual स्मार्टफोन को फरवरी में लॉन्च किया गया था

Redmi 8A Dual को भारत में एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, जिसकी जानकारी यूज़र्स द्वारा दी गई है। यह स्मार्टफोन MIUI 12 अपडेट के योग्य है, लेकिन पहले Xiaomi पहले इसको एंड्रॉयड 10 में अपडेट कर रही है। इसके बाद इस फोन के लिए लेटेस्ट कस्टम एंड्रॉयड रोम ज़ारी किया जाएगा। रेडमी 8ए डुअल स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई आधारित MIUI 11 के साथ लॉन्च हुआ था। लेटेस्ट अपडेट अभी भी MIUI 11 पर ही आधारित रहेगा, लेकिन वर्ज़न को एंड्रॉयड 10 में अपग्रेड कर दिया गया है। रेडमी 8ए डुअल स्मार्टफोन फरवरी में लॉन्च किया गया था, तब से अब तक GST बढ़ोतरी व सप्लाई चेन में आई बाधा के कारण कई बार इस फोन की कीमतें बढ़ चुकी हैं।

Xiaomi ने आधिकारिक रूप से इस अपडेट रोलआउट की जानकारी नहीं दी है, हालांकि Telegram और Twitter पर स्क्रीनशॉट साझा किए जा रहे हैं जिसमें बताया गया है कि Redmi 8A Dual यूज़र्स को भारत में Android 10 आधारित MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह अपडेट बिल्ड नंबर MIUI V11.0.1.0.QCQINXM के साथ आया है और फिलहाल इसे बहुत ही कम लोगों के लिए ज़ारी किया गया है। हमने इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए Xiaomi से संपर्क साधा है, जैसे कि जवाब मिलेगा हम इसे लेख के द्वारा आपको अपडेट करेंगे। जिन्हें, इस अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, वह अपने रेडमी 8ए डुअल स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर मैनुअल अपडेट की जांच कर देख सकते हैं कि उन्हें यह अपडेट प्राप्त हुआ है या नहीं। सभी यूज़र्स को सुझाव दिया जाता है कि वह एंड्रॉयड 10 अपडेट प्राप्त करने से पहले अपने डेटा का बैकअप जरूर ले लें। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित कर लें कि अपडेट से पहले आपके फोन की बैटरी 80 प्रतिशत तक चार्ज हो और अपडेट इंस्टॉलेशन के लिए फोन में पर्याप्त स्टोरेज मौजूद हो।

आपको बता दें, फिलहाल Redmi 8A Dual के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। वहीं इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,299 रुपये है। फोन के टॉप वेरिएंट 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। यह फोन तीन अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, वो हैं- मिडनाइट ग्रे, सी ब्लू और स्काई व्हाइट। फोन की सेल Amazon और Mi.com पर उपलब्ध है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है, जिसमें आपको 18 वॉट फ्लैश चार्ज सपोर्ट मिलेगा।  
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 8A Dual, Redmi 8A Dual update, Redmi, Android 10, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. PM Surya Ghar: घर पर सोलर पैनल लगवाने पर सरकार दे रही ₹78000 की सब्सिडी, ऐसे करें अप्लाई
  2. Chandra Grahan 2026: सूर्य ग्रहण के बाद अब रक्षाबंधन पर लगने जा रहा चंद्र ग्रहण! किन देशों में दिखेगा नजारा, जानें
  3. Solar Power Yacht: सूरज की रोशनी से बोट ने पूरी की 5500 किमी की समुद्री यात्रा, नहीं पड़ी डीजल की जरूरत
  4. Flipkart Freedom Sale: ₹2 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Samsung का 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 21 हजार की छंटनी के बाद Oracle से फिर जाएंगी नौकरियां! AI में निवेश बना वजह
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  8. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  9. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.