शाओमी ने किया अगले स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 23 सितंबर 2016 17:38 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी के नए स्मार्टफोन में होगा डुअल रियर कैमरा
  • शाओमी मी 5एस या मी नोट एस लॉन्च कर सकती है
  • इस फोन में स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर होने की खबरें हैं
अपने आने वाले 'एस' हैंडसेट के लिए शाओमी ने हाल ही में एक बेंचमार्क स्कोर वाला टीज़र जारी किया था। अब कंपनी ने फोन के कैमरे की जानकारी वाला एक दूसरा टीज़र जारी कर दिया है। शाओमी द्वारा 27 सितंबर को एक इवेंट में मी 5एस या मी नोट एस स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है। इस फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह टीज़र जुलाई से आ रही उन खबरों को मिलता है जिनमें कथित मी 5एस की लीक तस्वीरों में डुअल कैमरा होने की जानकारी सामने आई थी।

हालांकि, इससे पहले आई लीक तस्वीरों में जहां डुअल रियर कैमरा मॉड्यूल को रियर पर सबसे ऊपर दायं कोने में हॉरिज़ोंटल दिखा गया था। जबकि शाओमी के टीज़र में डुअल कैमरा सेटअप को वर्टिकली दिखाया गया है। और यह शायद हैंडसेट के बीचोंबीच होगा।

मी 5एस को मी5 का ज्यादा दमदार वेरिएंट कहा जा रहा है। और इसमें शाओमी डुअल रियर कैमरा दे सकती है। इसके साथ ही मी 5एस में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 4 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा होने की भी खबरें सामने आ चुकी हैं।

डुअल कैमरे के अलावा, मी 5एस में एक 64-बिट स्नैपड्रैगन 821 क्वाड-कोर प्रोसेसर और एड्रेनो 530 जीपीयू दिया जा सकता है। फोन में 6 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज हो सकती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा।
Advertisement

शाओमी के लेटेस्ट टीज़र से जवाब मिलने की जगह कई सवाल खड़े होते हैं। अब खबर है कि कंपनी मी 5एस स्मार्टफोन ना लॉन्च कर मी नोट एस लॉन्च करेगी। अब इससे सवाल उठता है कि शाओमी के लेटेस्ट टीज़र में मी 5एस या फिर मी नोट एस का जिक्र है? या हो सकता है कंपनी की योजना किसी और डिवाइस को ही लॉन्च करने की है।
Advertisement

शाओमी 27 सितंबर को चीन में एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा कुछ नए डिवाइस लॉन्च करने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi 5s, Mi Note S, Xiaomi Event, Smartphone, Mobiles, Dual Camera
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.