Xiaomi Redmi Y2 अब दो नए अवतार में, जानें क्या है खास

Xiaomi Redmi Y2 को मेस्मेरिजिंग ब्लू और स्टानिंग ब्लैक कलर में लॉन्च कर दिया है। शाओमी रेडमी वाई2 को इस साल जून में लॉन्च किया गया था। Redmi Y2 को पहले डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर में बेचा जा रहा था।

Xiaomi Redmi Y2 अब दो नए अवतार में, जानें क्या है खास
ख़ास बातें
  • 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है रेडमी वाई2 में
  • Redmi Y2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी
  • रेडमी वाई 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 पर चलेगा
विज्ञापन
Xiaomi Redmi Y2 को मेस्मेरिजिंग ब्लू और स्टानिंग ब्लैक कलर में लॉन्च कर दिया है। शाओमी रेडमी वाई2 को इस साल जून में लॉन्च किया गया था। Redmi Y2 को पहले डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज गोल्ड कलर में बेचा जा रहा था। रेडमी इंडिया ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि रेडमी वाई2 के दो नए रंग आज दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। लेकिन अभी दोनों ही साइट पर नए रंगों को लिस्ट नहीं किया गया है लेकिन हो सकता है कि 12 बजे वाली सेल में नए रंगों को लिस्ट कर दिया जाए। नए वेरिएंट जल्द मी होम स्टोर और ऑफलाइन स्टोर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो यह एआई पावर्ड 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे, फेस अनलॉक और 18:9 डिस्प्ले के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर दो रियर कैमरे और एलईडी फ्लैश दी गई है। ऐसा पहली बार नहीं है जब Xiaomi ने अपने स्मार्टफोन के नए कलर वेरिएंट मार्केट में उतारे हो। कंपनी ने हाल ही में Mi A2 के रेड कलर एडिशन को भारत में लॉन्च किया है। इस महीने के शुरुआत में Redmi Note 5 Pro के रेड वेरिएंट को पेश किया गया था।
 

Redmi Y2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम रेडमी वाई 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 269 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी/ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Y2 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल स्टाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है।
 
xiaomi

प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सुपर पिक्सल सेंसर है जो एलईडी सेल्फी-लाइट, एआई ब्यूटीफाई 4.0 और फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो वेरिएंट हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। बैटरी 3080 एमएएच की है। इसके बारे में पूरे दिन की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। Xiaomi Redmi Y2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी 2.0 शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। रेडमी वाई2 का डाइमेंशन 160.73x77.26x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • कमियां
  • Slow facial recognition
  • Average lowlight camera performance
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »