Xiaomi Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite एक-दूसरे से कितने अलग?

शाओमी की नई स्मार्टफोन सीरीज़ के शुरुआती हैंडसेट हैं शाओमी रेडमी वाई1 और शाओमी रेडमी वाई1 लाइट। दोनों ही हैंडसेट 10,000 रुपये के प्राइस रेंज के हैं और शाओमी ने पहले की तरह इन फोन में ऐसे हार्डवेयर फीचर दिए हैं जो इन्हें अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर बनाते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 नवंबर 2017 11:48 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी की नई रेडमी वाई सीरीज़ के हैं दोनों स्मार्टफोन
  • शाओमी रेडमी वाई1 लाइट की कीमत 6,999 रुपये है
  • शाओमी रेडमी वाई1 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है
शाओमी की नई स्मार्टफोन सीरीज़ के शुरुआती हैंडसेट हैं शाओमी रेडमी वाई1 और शाओमी रेडमी वाई1 लाइट। दोनों ही हैंडसेट 10,000 रुपये के प्राइस रेंज के हैं और शाओमी ने पहले की तरह इन फोन में ऐसे हार्डवेयर फीचर दिए हैं जो इन्हें अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर बनाते हैं। Xiaomi Redmi Y1 और Xiaomi Redmi Y1 Lite की पहली सेल 8 नवंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। इसके अलावा ये कंपनी के मीयूआई 9 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने वाले शुरुआती हैंडसेट भी हैं। दोनों ही हैंडेसट एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होंगे। बाद में इन्हें ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध कराया जाएगा। रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट किन खूबियों के साथ आते हैं? इनमें क्या अंतर हैं? हम इन्हीं सवालों के जवाब देंगे।

गौर करने वाली बात है कि शाओमी रेडमी वाई1 और शाओमी रेडमी 5ए दिखने में एक एक जैसे हैं। और स्पेसिफिकेशन में भी बहुत फर्क नहीं है। ऐसा लगता है कि कंपनी ने शाओमी रेडमी 5ए को ही अलग नाम से भारतीय मार्केट में उतार दिया है।
Advertisement

 

Redmi Y1 बनाम Redmi Y1 Lite की भारत में कीमत

Xiaomi Redmi Y1 की भारत में कीमत 8,999 रुपये है। यह दाम 32 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम वेरिएंट है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 10,999 रुपये में मिल जाएगा। शाओमी रेडमी वाई1 लाइट की भारत में कीमत 6,999 रुपये है।
 

Redmi Y1 बनाम Redmi Y1 Lite के स्पेसिफिकेशन और फीचर

शाओमी रेडमी वाई1 की सबसे अहम खासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह एफ/2.0 अपर्चर, 76.4 डिग्री वाइड एंगल लेंस और एलईडी सेल्फी लाइट से लैस है। फ्रंट कैमरा 36 स्मार्ट प्रोफाइल के साथ आता है। इसके अलावा वीडियो कॉल के दौरान ब्यूटिफिकेशन फीचर को भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसमें फेस रिकग्निशन तकनीक और सेल्फी काउंटडाउन फीचर है। दूसरी तरफ, शाओमी रेडमी वाई1 लाइट में फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस कैमरे के साथ कोई एलईडी फ्लैश नहीं है और यह वाइड एंगल लेंस भी नहीं है। हालांकि, सेंसर का अपर्चर एफ/2.0 है, यानी कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा फेसियल रिकग्निशन, रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन और सेल्फी काउंटडाउन फीचर को लाइट मॉडल का भी हिस्सा बनाया गया है।
Advertisement

Redmi Y1 Lite में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है। दूसरी तरफ, शाओमी रेडमी वाई1 में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है। इस फोन में रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम + 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज व 4 जीबी रैम + 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज।

डिस्प्ले की बात करें मीयूआई 9 पर चलने वाले दोनों ही हैंडसेट में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले हैं। ये 1000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 450 निट्स ब्राइटनेस के साथ आते हैं। हालांकि, लाइट मॉडल में फ्रंट पैनल पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिज़ाइन नहीं है, जबकि पावरफुल वेरिएंट में यह फीचर है। एक और अंतर है। लाइट वेरिएंट का वज़न 150 ग्राम है और मोटाई 7.55 मिलीमीटर। शाओमी रेडमी वाई1 का वज़न 150 ग्राम है, लेकिन मोटाई 7.7 मिलीमीटर है।
Advertisement

दोनों ही हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे सेंसर हैं जिनके अपर्चर एफ/2.2 हैं। ये सेंसर फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और रियल टाइम फिल्टर्स के साथ आते हैं। अगर आप ज़्यादा स्टोरेज के बारे में सोच रहे हैं तो बता दें कि दोनों रेडमी वाई सीरीज फोन 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। बैटरी क्षमता दोनों ही फोन की 3080 एमएएच है, लेकिन रेडमी वाई1 में 35 घंटे तक की बैटरी लाइफ और लाइट मॉडल में 32 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा है। कनेक्टिविटी फीचर भी दोनों ही फोन में एक जैसे हैं। आपको 4जी वीओएलटीई, डुअल सिम (नैनो+ नैनो), वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक मिलेंगे।
 
रेडमी वाई1 बनाम रेडमी वाई1 लाइट

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
-
डिज़ाइन रेटिंग
-
डिस्प्ले रेटिंग
-
सॉफ्टवेयर रेटिंग
-
परफॉर्मेंस रेटिंग
-
बैटरी लाइफ रेटिंग
-
कैमरा रेटिंग
-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग
-

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.50 इंच5.50 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी2 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी16 जीबी
बैटरी क्षमता
3080 एमएएच3080 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 7.0एंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन
720x1280 पिक्सल720x1280 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.505.50
रिज़ॉल्यूशन
720x1280 पिक्सल720x1280 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लास-
आस्पेक्ट रेशियो
16:916:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
267267

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
प्रोसेसर मॉडल
Qualcomm Snapdragon 435Qualcomm Snapdragon 425
रैम
3 जीबी2 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी16 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
128128

कैमरा

रियर कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron)13-मेगापिक्सल (f/2.2)
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैश
एलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0)5-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट फ्लैश
हां-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 9MIUI 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
नहींनहीं
इंफ्रारेड डायरेक्ट
हांनहीं
यूएसबी ओटीजी
हांहां
माइक्रो यूएसबी
हांहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
हांनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहींनहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
बैरोमीटर
नहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
नहींनहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi India, Xiaomi Redmi Y1, Xiaomi Redmi Y1 Lite

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.