• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, Redmi Y1 में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Xiaomi ने लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, Redmi Y1 में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में नई स्मार्टफोन सीरीज़ रेडमी वाई को पेश किया। कंपनी ने इस सीरीज़ के शुरुआती हैंडसेट शाओमी रेडमी वाई1 और शाओमी रेडमी वाई1 लाइट मार्केट में उतारे हैं।

Xiaomi ने लॉन्च किए दो स्मार्टफोन, Redmi Y1 में है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा
ख़ास बातें
  • शाओमी ने भारत में नई स्मार्टफोन सीरीज़ रेडमी वाई को पेश किया
  • शाओमी रेडमी वाई1 और शाओमी रेडमी वाई1 लाइट मार्केट में उतारे
  • Redmi Y1 की सबसे अहम खासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में नई स्मार्टफोन सीरीज़ रेडमी वाई को पेश किया। कंपनी ने इस सीरीज़ के शुरुआती हैंडसेट शाओमी रेडमी वाई1 और शाओमी रेडमी वाई1 लाइट मार्केट में उतारे हैं। Xiaomi Redmi Y1 की सबसे अहम खासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा यह भारत में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलने वाला कंपनी का पहला फोन है। शाओमी रेडमी वाई1 लाइट कई मामलों में रेडमी वाई1 का कमज़ोर वर्ज़न है। दोनों ही स्मार्टफोन गोल्ड और डार्क ग्रे रंग में उपलब्ध कराए गए हैं।
 

Xiaomi Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite की कीमत व उपलब्धता

शाओमी रेडमी वाई1 की कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, दूसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है जो 10,999 रुपये में बिकेगा। शाओमी रेडमी वाई1 लाइट हैंडसेट 6,999 रुपये में मिलेगा। दोनों ही स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होंगे। पहली सेल 8 नवंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।


Xiaomi Redmi Y1 के स्पेसिफिकेशन और फीचर

Xiaomi Redmi Y1 में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मौज़ूद है। कंपनी ने फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टीटास्किंग के लिए मौज़ूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। अच्छी खबर यह है कि इस रेडमी वाई सीरीज़ के इस फोन में कंपनी ने माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग स्लॉट दिया है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा।
 
xiaomi redmi y1 back ndtv

शाओमी रेडमी वाई1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ से लैस है। फ्रंट पैनल पर एलईडी सेल्फी लाइट के साथ 21 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। बैटरी 3080 एमएएच की है। हैंडसेट का डाइमेंशन 153x76.2x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
 

शाओमी रेडमी वाई1 लाइट के स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Redmi Y1 Lite के 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। रेडमी वाई1 के स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर की जगह इस हैंडसेट में क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। फोन की बैटरी 3080 एमएएच की है और यह 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आएगा। रियर सेंसर फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good display
  • Selfie flash is useful
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Grainy front camera output
  • Underwhelming battery life
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »