...तो लॉन्च हो चुका है Xiaomi Redmi S2? मी स्टोर पर दिखा फोन और फीचर

Xiaomi के लिए चर्चा थी कि वह एस सीरीज़ पर जोर-शोर से काम कर रही है। कहा जा रहा है कि नए हैंडसेट का नाम Xiaomi Redmi S2 होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 3 मई 2018 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi S2 से पर्दा उठा लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं
  • चीनी साइट वीबो पर सामने आई तस्वीर, दिखे स्पेसिफिकेशन भी
  • बड़ा सा S रेड और ब्लू पेंट में लिखा है, जो इशारा करते हैं नए चिपसेट का

...तो लॉन्च हो चुका है Xiaomi Redmi S2?

Xiaomi के लिए चर्चा थी कि वह एस सीरीज़ पर जोर-शोर से काम कर रही है। कहा जा रहा है कि नए हैंडसेट का नाम Xiaomi Redmi S2 होगा। स्मार्टफोन पिछले कई बार से लीक भी हो चुका है। अब नई जानकारी सामने आई है कि कंपनी ने नया फोन लॉन्च किया है, जो काफी हद तक Xiaomi Redmi S2 जैसा ही है। चेक रिपब्लिक में मी स्टोर पर Xiaomi Redmi S2 जैसा फोन देखा गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन भी पिछली लीक से मेल खा रहे हैं।

टीज़र तस्वीर चीनी साइट वीबो पर देखी गई है और इस पर बड़ा सा S रेड और ब्लू पेंट में लिखा है। इससे इशारा मिला है कि हैंडसेट रेड और ब्लू वेरिएंट में आएगा। एस का यहां मतलब कंपनी के अपने प्रोसेसर लाइन-अप - सर्ज एस2 से भी हो सकता है। इतनी जानकारी लीक होने के बाद फोन के जल्द लॉन्च होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। एक तस्वीर जीएसएमएरीना के पाठक ने भी साझा की है। तस्वीर ब्लर है और इसमें Xiaomi Redmi S2 को स्पेसिफिकेशन के साथ दिखाया गया है।
 



यहां फोन देखने में पतले बेज़ल वाला है। हेडफोन जैक दिया गया है। ज़िक्र है कि Xiaomi Redmi S2 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में काम करता है स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। यूज़र को इसमें मिलेंगे डुअल रियर कैमरे, जो होंगे 12+5 मेगापिक्सल के। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाला है। बैटरी क्षमता 3080 एमएएच की है। पिछले लीक की बात करें तो Xiaomi Redmi S2 में डुअल वर्टिकल रियर कैमरे बताए गए थे। कहा गया था कि फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज होगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना भी संभव होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.