लॉन्च से पहले शाओमी रेडमी प्रो का आधिकारिक टीज़र जारी

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 26 जुलाई 2016 18:06 IST
कई जानकारियां लीक होने के बाद आखिरकार शाओमी के अगले स्मार्टफोन रेडमी प्रो का आधिकारिक टीज़र इमेज रिलीज कर दिया गया है। इस टीज़र इमेज में कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ ली जून नज़र आ रहे हैं। तस्वीर में ली जून को अपने हाथों में अब तक लॉन्च नहीं किए रेडमी प्रो फोन को पकड़े हुए दिखाया गया है।

इस टीज़र इमेज में हैंडसेट के रियर पैनल के सिर्फ ऊपरी हिस्से को देखा जा सकता है। तस्वीर में नज़र आ रहा हैंडसेट का डिजाइन अब तक लीक हुई तस्वीरों से मेल खाता है।
 

लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, यह 3 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल कैमरा/डुअल रियर कैमरा व 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन में 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इस हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो एक्स25 चिपसेट होने का खुलासा किया गया है।

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाओमी रेडमी प्रो की कीमत 1,299 चीनी युआन से शुरू होगी और इसका टॉप मॉडल 1,399 चीनी युआन में मिलेगा। याद रहे कि शाओमी रेडमी प्रो को चीन में 27 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi Pro, Xiaomi Redmi Pro Launch event
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.