Xiaomi Redmi Note 5A सोमवार को होगा लॉन्च, लीक हुए स्पेसिफिकेशन

शाओमी का अगला रेडमी नोट स्मार्टफोन रेडमी नोट 5ए सोमवार को लॉन्च होगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि Xiaomi Redmi Note 5A को चीन में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इवेंट में कंपनी के सीईओ और चेयरमैन बिन लिन हैंडसेट से पर्दा उठाएंगे।

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 17 अगस्त 2017 12:06 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi Note 5A को चीन में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा
  • इवेंट में कंपनी के सीईओ और चेयरमैन बिन लिन हैंडसेट से पर्दा उठाएंगे
  • स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है
शाओमी का अगला रेडमी नोट स्मार्टफोन रेडमी नोट 5ए सोमवार को लॉन्च होगा। कंपनी ने जानकारी दी है कि Xiaomi Redmi Note 5A को चीन में एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इवेंट में कंपनी के सीईओ और चेयरमैन बिन लिन हैंडसेट से पर्दा उठाएंगे।

दूसरी तरफ, स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि Redmi Note 5A के दो वेरिएंट होंगे। एक में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा और दूसरे में यह फीचर नहीं होगा। टीना लिस्टिंग से रेडमी नोट 5ए के दो वेरिएंट का पता चला है जिनके स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं। लिस्टिंग में कथित रेडमी नोट 5ए स्मार्टफोन के वेरिएंट के लिए MDT6 और MDT6S कोडनेम का इस्तेमाल हुआ है।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 5ए में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा और साथ में दिया जाएगा 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी मौज़ूद है। पता चला है कि यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। कैमरे की बात करें तो हैंडसेट 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसमें इंफ्रारेड सेंसर होने का भी पता चला है। लिस्टिंग में दावा किया गया है कि इसका डाइमेंशन 153.3x76.3x7.31 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम। इसकी बैटरी 3000 एमएएच की होने का भी दावा है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, रेडमी नोट 5ए की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 9,600 रुपये) होगी और घरेलू मार्केट में बिक्री सोमवार से शुरू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.