रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की अगली सेल 28 फरवरी को

शाओमी रेडमी नोट 5 और शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की पहली सेल के बाद कई इच्छुक ग्राहकों को निराशा हाथ लगी है। जाहिर है कि ऐसे लोग रेडमी नोट सीरीज़ के इन लेटेस्ट हैंडसेट की अगली सेल का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 फरवरी 2018 13:08 IST
ख़ास बातें
  • पहली सेल में चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हुए रेडमी नोट सीरीज़ के फोन
  • 6 दिन बाद आयोजित होगी शाओमी रेडमी नोट 5, रेडमी नोट 5 प्रो की सेल
  • शाओमी इंडिया ने अगली सेल की दी जानकारी

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो

शाओमी रेडमी नोट 5 और शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की पहली सेल के बाद कई इच्छुक ग्राहकों को निराशा हाथ लगी है। जाहिर है कि ऐसे लोग रेडमी नोट सीरीज़ के इन लेटेस्ट हैंडसेट की अगली सेल का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होंगे। अच्छी बात यह है कि शाओमी इंडिया की ओर से अगली सेल की तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है। बता दें कि गुरुवार को फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर आयोजित Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की पहली सेल में दोनों ही हैंडसेट चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे। वैसे, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इस सेल में कितने हैंडसेट उपलब्ध कराए गए थे?
 

Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro की अगली सेल

रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की अगली सेल बुधवार, 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी, यानी पहली सेल के 6 दिन बाद। वैसे, शाओमी आमतौर पर सेल के बीच 7 दिन का अंतर रखती है। लेकिन इस बार उसने 6 दिन के बाद ही रेडमी नोट सीरीज़ के हैंडसेट की सेल आयोजित करने का फैसला किया है। इसके अलावा अगली सेल का ज़िक्र अभी सिर्फ शाओमी की अपनी ई-कॉमर्स साइट पर है। फ्लिपकार्ट की ओर से कुछ नहीं बताया गया है।

रेडमी नोट 5 की बात करें तो यह कंपनी के सर्वाधिक लोकप्रिय फोन रेडमी नोट 4 का अपग्रेड है। वहीं, नोट 5 प्रो, 18,000 रुपये से कम में मिलने वाले 6 जीबी रैम से लैस चुनिंदा हैंडसेट में से एक है। दोनों ही स्मार्टफोन दिखने में एक जैसे हैं लेकिन रेडमी नोट प्रो ज्यादा रैम और डुअल कैमरा सेटअप के साथ आया है। गैजेट्स ने शाओमी रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो को रिव्यू किया है। हमने पाया कि रेडमी नोट 5 (रिव्यू पढ़ें) और रडेमी नोट 5 प्रो (रिव्यू पढ़ें) अपनी कीमत के हिसाब से बेहद ही दमदार स्मार्टफोन हैं। शायद यही वजह है कि शाओमी के बजट सेगमेंट फोन की दीवानगी भारतीय बाज़ार में चरम पर है।
 

रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो

Redmi Note 5 की भारत में कीमत

भारत में शाओमी रेडमी नोट 5 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। ग्राहक 11,999 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीद पाएंगे। फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Redmi Note 5 Pro की भारत में कीमत

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये में शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 16,999 रुपये में आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।
 

शाओमी रेडमी नोट 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है।


Advertisement
शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है।

शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
Advertisement
 

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।


Xiaomi Redmi Note 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  11. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.