Xiaomi Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की सेल आज

Xiaomi के लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को आज खरीदने का मौका है। दोनों ही हैंडसेट बुधवार को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 28 मार्च 2018 10:02 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के दो लोकप्रिय स्मार्टफोन की बिक्री आज
  • Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro खरीदने का मौका
  • दोनों ही हैंडसेट बुधवार को दोपहर 12 बजे खरीदे जा सकेंगे

शाओमी रेडमी नोट 5 व रेडमी नोट 5 प्रो

Xiaomi के लोकप्रिय स्मार्टफोन  Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro को आज खरीदने का मौका है। दोनों ही हैंडसेट बुधवार को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। जिन यूज़र को ये हैंडसेट खरीदने का बेसब्री से इंतज़ार है, वे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट मी.कॉम से आज इन्हें खरीद सकते हैं। बीते दिन ही कंपनी ने Redmi 5 की दूसरी फ्लैश सेल आयोजित की थी, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदा। बता दें कि कंपनी हर बुधवार रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की सेल आयोजित कर रही है। ज्ञात हो, Xiaomi के ये स्मार्टफोन फरवरी महीने में भारत में लॉन्च हुए थे। तब से आयोजित हुईं सभी सेल में इन फोन की बिक्री इतनी तेज़ी से हुई है कि ग्राहकों को फोन ना मिलने के चलते निराशा हाथ लगी है।
 

Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro की कीमत व ऑफर

Redmi Note 5 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। 4 जीबी और 64 जीबी वाला वेरिएंट खरीदने के लिए आपको खर्चने होंगे 11,999 रुपये। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड वेरिएंट में मिलेगा। वहीं, Redmi Note 5 Pro की 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए कीमत होगी 13,999 रुपये। 6 जीबी रैम वेरिएंट 16,999 रुपये में बिकेगा। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग वेरिएँट में बिकेगा। Redmi Note 5 और Redmi Note 5 Pro के लिए बायबैक गारंटी 49 रुपये में ली जा सकती है। साथ ही एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड धारक को दोनों ही फोन पर 5 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जाएगी। कंपनी के जियो के साथ हुए करार के चलते दोनों में से कोई भी हैंडसेट खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक वाउचर और 4.5 टीबी तक के 4जी डेटा का लाभ मिलेगा।

 

Xiaomi Redmi Note 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है। (पूरा रिव्यू पढ़ें)


शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है।शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। (पूरा रिव्यू पढ़ें)

Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्स ल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। हाल में कंपनी ने अपडेट के ज़रिए हैंडसेट के यूज़र को फेस अनलॉक फीचर की सुविधा भी दी है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Good battery life
  • Above-average camera quality
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM design
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Redmi TV A55 2027 हुआ लॉन्च: 55-इंच 4K टीवी में मिलेगा 165Hz रिफ्रेश रेट, कीमत करीब ₹22 हजार!
  3. Xiaomi का धमाकेदार 150W साउंड वाला स्पीकर लॉन्च, 9,800mAh बैटरी, IP68 रेटिंग, 28 घंटे की बैटरी!
  4. Vivo X500s में हो सकता है कस्टम MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. आपका WhatsApp भी हैकर्स के निशाने पर? सरकार ने बताया किन वर्जन में है खतरा, तुरंत करें चेक
  6. JBL के नए Tune Buds 3 में दिखेंगे अंदर के पुर्जे, ANC और 48 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च
  7. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. WhatsApp के अंदर ही मिलेगी ट्रैवल eSIM की सुविधा देगा, विदेश यात्रा में भी चलेगा वॉट्सऐप
  9. Motorola Edge 70 Neo मिलेगा फ्री! कंपनी दे रही मौका, ऐसे करें ऑफर क्लेम
  10. छोटे कपड़ों के लिए नहीं चलानी पड़ेगी बड़ी वॉशिंग मशीन, Xiaomi ने लॉन्च किया 2 ड्रम वाला छोटा मॉडल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.