Xiaomi Redmi Note 5 Pro को मिलने लगा MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम अपडेट

शाओमी ने इस साल फरवरी में Xiaomi Redmi Note 5 Pro को लॉन्च किया था। कुछ यूजर्स का कहना है कि Xiaomi ने Redmi Note 5 Pro के लिए MIUI 10 Global Stable ROM अपडेट को जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 17 सितंबर 2018 12:09 IST
ख़ास बातें
  • सितंबर सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा MIUI 10 स्टेबल अपडेट
  • MIUI 10 स्टेबल अपडेट का वर्जन नंबर- MIUI 10.0.1.0.OEIMIFH
  • इस सप्ताह के शुरुआत में Redmi Y2 के लिए भी जारी हुआ था MIUI 10
हैंडसेट निर्माता कंपनी शाओमी ने इस साल फरवरी में Xiaomi Redmi Note 5 Pro को लॉन्च किया था। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो MIUI 9 पर आधारित एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है। लेकिन अब कुछ यूजर्स का कहना है कि Xiaomi ने Redmi Note 5 Pro के लिए  MIUI 10 Global Stable ROM अपडेट को जारी कर दिया है। कंपनी ने जून में रेडमी नोट 5 प्रो के लिए MIUI 9.5 पर आधारित Android Oreo अपडेट को जारी किया था। बता दें कि रेडमी नोट 5 प्रो के लिए अपडेट को ओवर-द-एयर  के जरिए रोल आउट किया गया है। कंपनी ने अपडेट को बैच बनाकर जारी किया है, इसलिए हो सकता है कि आपको थोड़े दिन इंतजार करना पड़े।

मीयूआई फोरम पोस्ट पर कुछ यूजर्स के मुताबिक, मीयूआई 10 स्टेबल अपडेट का वर्जन नंबर- MIUI 10.0.1.0.OEIMIFH है। अपडेट सितंबर सिक्योरिटी पैच के साथ आएगा, नए अपडेट का साइज 580MB है। गौर करने वाली बात यह है कि शाओमी ने MIUI 10 के स्टेबल वर्जन को रोल आउट करने की घोषणा नहीं की है। यूजर द्वारा शेयर किए चेंजलॉग स्क्रीनशॉट से पता चला है कि नए अपडेट में फुल-स्क्रीन जेस्चर के साथ नेचुरल और एम्बिएंट साउंड मिलेगी।

याद करा दें कि शाओमी ने पिछले महीने चीन में MIUI 10 के पहले स्टेबल वर्जन को जारी किया था। इस सप्ताह के शुरुआत में Xiaomi ने MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम को Redmi Y2 स्मार्टफोन के लिए जारी किया था। Xiaomi Redmi Note 5 Pro के लिए मीयूआई 10 ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट जारी कर दिया गया है, लकिन सभी यूजर्स को अपडेट मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। अपडेट चेक करने के लिए Settings > About phone > System updates > Check for updates में जाकर चेक करें। आप चाहे तो अपडेटर ऐप के जरिए भी MIUI 10 OTA अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 5 Pro, Xiaomi, MIUI 10 OTA update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  2. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  3. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  4. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  5. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  2. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  3. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  4. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  5. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  6. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. Reliance की Jio Platforms लाएगी 4 अरब डॉलर का मेगा IPO
  8. Reliance Jio AI Call Agent: अब फोन पर बात करते हुए होगा खाना ऑर्डर, कैब बुकिंग! जानें कैसे काम करेगा Jio AI कॉल एजेंट
  9. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.