Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत बढ़ी, कर चुके हैं प्री-ऑर्डर तो मिलेगा यह फायदा

Xiaomi ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro के दाम बढ़ा दिए हैं। कीमत में बढ़ोत्तरी Redmi Note 5 Pro के 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट में की गई है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत बढ़ी, कर चुके हैं प्री-ऑर्डर तो मिलेगा यह फायदा

Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत बढ़ी

ख़ास बातें
  • Xiaomi के स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro की कीमत बढ़ी
  • हैंडसेट के 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट में की गई है बढ़ोत्तरी
  • इस वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये बढ़ाई गई है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने लोकप्रिय स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro के दाम बढ़ा दिए हैं। कीमत में बढ़ोत्तरी Redmi Note 5 Pro के 4 जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट में की गई है। भारत में Redmi Note 5 Pro के इस वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये बढ़ गई है। रेडमी इंडिया के ट्विटर हैंडल से आधिकारिक तौर पर ट्वीट कर जानकारी दी गई है। अब Redmi Note 5 Pro के 4 जीबी/ 64 जीबी वाला वेरिएंट की कीमत अब 13,999 रुपये से बढ़कर 14,999 रुपये हो गई है।

वहीं, आपको बता दें कि Redmi Note 5 Pro के 6 जीबी वेरिएंट की कीमत में इज़ाफा नहीं किया गया है। इसकी कीमत पहले की तरह ही 16,999 रुपये होगी। कंपनी का कहना है कि उसने यह बढ़ोत्तरी डिमांड और सप्लाई को नियंत्रित करने की दिशा में की है। इस बढ़ोत्तरी के पीछे टैक्स स्ट्रक्चर में बदलाव और रुपये की कीमत में हो रहे क्षय को भी बताया गया है। नई कीमतें मी.कॉम, मी होम स्टोर, फ्लिपकार्ट व अन्य ऑफलाइन स्टोर में 1 मई से लागू हो जाएंगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि जिन ग्राहकों ने इनके प्री-ऑर्डर बुक कर दिए हैं, उन्हें फोन पुरानी कीमत में ही दिया जाएगा।

शाओमी ने Redmi Note 5 Pro के साथ-साथ Mi LED TV 4 के 55 इंच वाले वेरिएंट की कीमत में भी बढ़ोत्तरी की है। हालिया आयात कर में हुए बदलाव को कारण बताते हुए कंपनी ने स्मार्ट टीवी की कीमत 5,000 रुपये बढ़ा दी है। 1 मई से इस वेरिएंट को 44,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। नई कीमत मी.कॉम, मी होम स्टोर और फ्लिपकार्ट पर भी इसी तारीख से लागू हो जाएगी।

 

Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। (पूरा रिव्यू पढ़ें)

Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्स ल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। हाल में कंपनी ने अपडेट के ज़रिए हैंडसेट के यूज़र को फेस अनलॉक फीचर की सुविधा भी दी है।

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 

Mi TV 4 स्पेसिफिकेशन और फीचर

भारत में मी टीवी 4 का 55 इंच वाला वेरिएंट आया है। यह 4K (3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन) से लैस है और एचडीआर को सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इसका 60 हर्ट्ज़ वाला पैनल 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल देता है। यह 64 बिट वाले क्वाड कोर ऐमलॉजिक कॉर्टेक्स-ए 53 प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए इसमें माली-टी830 ग्राफिक्स भी जोड़ा गया है। इस स्मार्ट टीवी में 2 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 8 जीबी है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो मी टीवी 4 में 3 एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, दो यूएसबी (3.0 व 2.0) पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा एक एथरनेट पोर्ट, एस/पीडीआईएफ पोर्ट, डुअल बैंड (2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़) वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.0 के विकल्प इसमें जोड़े गए हैं।

शाओमी ने इस स्मार्ट टीवी को डोल्बी प्लस डीटीएस सिनेमा ऑडियो क्वालिटी से लैस रखा है। इसमें 8 वॉट के डक्ट इनवर्टिड स्पीकर और मी-यूआई आधारित एआई पैचवॉल है, जो खास तौर से भारतीय बाज़ार के लिए तैयार किया गया है। पैचवॉल यूज़र इंटरफेस यूज़र को यूनिवर्सल सर्च जैसे फीचर देता है, वहीं साथ में दिया जाने वाला मी रिमोट सेट-टॉप बॉक्स को नियंत्रित करने में इस्तेमाल होगा। इसमें वॉयस कंट्रोल फीचर भी है। साथ ही 5 लाख घंटे का कॉन्टेंट इसमें उपलब्ध रहेगा। इसमें 15 इंडिक भाषाएं भी शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • कमियां
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  7. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »