इसलिए शाओमी ने बंद किया रेडमी नोट 5 प्रो पर कैश ऑन डिलीवरी

अब चुनौती शाओमी को किसी कंपनी से नहीं, बल्कि उसी के फोन को दोबारा बेचने वालों (रीसेलर) से मिल रही है। लोग इन फोन को खरीदकर वापस अतिरिक्त प्रीमियम राशि के साथ बेच रहे हैं।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 8 मार्च 2018 10:54 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 5 प्रो के लिए नहीं मिलेगा कैश ऑन डिलिवरी विकल्प
  • अब तक एक के बाद एक, इनकी 3 सेल आयोजित की जा चुकी हैं
  • रीसेलर बन रहे हैं कंपनी के लिए नई चुनौती
शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो पिछले महीने लॉन्च हुए थे। भारत में अब तक एक के बाद एक, इनकी 3 सेल आयोजित की जा चुकी हैं। एक तरफ जहां, चंद सेकेंड में ही ये फोन आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं, वहीं कंपनी के सामने एक नई चुनौती भी खड़ी कर रहे हैं। दरअसल, यह चुनौती शाओमी को किसी कंपनी से नहीं, बल्कि उसी के फोन को दोबारा बेचने वालों (रीसेलर) से मिल रही है। लोग इन फोन को खरीदकर वापस अतिरिक्त प्रीमियम राशि के साथ बेच रहे हैं। रीसेलिंग से बचने के लिए कंपनी ने मंगलवार को रेडमी नोट 5 प्रो पर 'कैश ऑन डिलीवरी' विकल्प खत्म कर दिया। फ्लिपकार्ट और मी.कॉम पर शुरुआती सेल में रेडमी नोट 5 प्रो को कैश ऑन डिलीवरी पेमेंट का विकल्प चुनकर नहीं खरीदा जा सकेगा।


Advertisement
दोबारा बेचने वालों से बचने के लिए 'सीओडी'  विकल्प खत्म करना कितना कारगर साबित होगा, यह वक्त बताएगा। अभी दोबारा बेचने की मंशा के साथ कुछ लोग फोन ऑर्डर कर देते हैं। अगर वे इन्हें रीसेल नहीं कर पाते, तो ऑर्डर कैंसल कर देते हैं। इस तरह असल ग्राहकों तक फोन पहुंच नहीं पाते, जिससे यूज़र को आखिरी में निराशा हाथ लगती है।  दरअसल, प्रीपेड ऑर्डर को कैंसल करना भी बेहद आसान है, जिसका फायदा रीसेलर उठा सकते हैं। कुछ तकनीक के जानकारों का यह भी मानना है कि अगर कंपनी 'ऐप ऑन्ली' का विकल्प दे दे, तो इस स्थिति से बचा जा सकता है। जो लोग स्क्रिप्ट (कोडिंग) के ज़रिए फोन बुक कर लेते हैं, उन पर भी इस विकल्प के ज़रिए लगाम लगेगी।

कंपनी ने मी कम्युनिटी फोरम पर एक बयान जारी कर कहा, ''हमने अपने सभी माध्यमों पर होने वाली अनाधिकृत पुनर्बिक्री की भर्त्सना करते हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।'' इसके अलावा शाओमी ने मी.कॉम पर संदिग्ध कूपन व सीओओडी ऑर्डर पर भी शिकंजा कसा है।
Advertisement
 

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 5 की तरह डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 प्रो में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। हाल में कंपनी ने अपडेट के ज़रिए हैंडसेट के यूज़र को फेस अनलॉक फीचर की सुविधा भी दी है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  4. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  5. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  6. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  7. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  10. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.