शाओमी रेडमी नोट 4एक्स के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2016 09:28 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन में 4 जीबी रैम दी जा सकती है
  • शाओमी रेडमी नोट 4एक्स में 64 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है
  • फोन के स्पेसिफिकेशन वीबो पर लीक हुए
शाओमी ने हाल ही में रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन का नया कलर वेरिएंट लॉन्च किया। अब, ख़बर है कि कंपनी इस फोन के अपग्रेडेड वेरिएंट पर काम कर रही है और इसे रेडमी नोट 4एक्स कहा जा रहा है। शाओमी के आने वाले इस कथित स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम हो सकता है जबकि एक लीक तस्वीर से इसके डिज़ाइन का खुलासा भी हुआ है।

टेकयूअपडेट3 की रिपोर्ट के मुताबिक, कथित रेडमी नोट 4एक्स स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम के अलावा 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरज दी जा सकती है। एक दूसरी लीक तस्वीर में इस कथित फोन के स्पेसिफिकेशन का पता चला है। लीक के मुताबिक, फोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर च.लेगा। इन स्पेसिफिकेशन और तस्वीरों को सबसे पहले चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर देखा गया।

बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। इसकी डेनसिटी 401 पीपआई है। रेडमी नोट 4 में डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए माली-टी880 एमपी4 जीपीयू दिया गया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है।

बात करें कैमरे की तो शाओमी रेडमी नोट 4 में पीडीएएफ और अपर्चर एफ/2.0 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। आगे की तरफ, रेडमी 4 में 5 मेगापिक्सल कैमरा है जिससे 85 डिग्री वाइड एंगल लेंस पर तस्वीरें ली जा सकती हैं।
Advertisement

पिछले हफ्ते, शाओमी ने रेडमी नोट 4 का ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट पेश किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Redmi Note 4X, Xiaomi Redmi Note 4, Mobiles, Android, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.