Xiaomi Redmi Note 4 हुआ ब्लास्ट, वीडियो आया सामने

लोगों को शायद अभी भी सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में ब्लास्ट का किस्सा याद हो, और अब बेंगलूरु में एक दुकान के अंदर शाओमी रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन में आग लगने का वीडियो सामने आया है। दुकानदार द्वारा, एक ग्राहक के रेडमी नोट 4 में सिम डालने की कोशश के दौरान, फोन में धमाके के बाद आग लग गई और हैंडसेट की पूरी बॉडी बुरी तरह जल गई।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जुलाई 2017 16:57 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी द्वारा ग्राहक को रीप्लेसमेंट डिवाइस दिए जाने की ख़बरें हैं
  • शाओमी ने गैज़ेट्स 360 को बताया कि मामले की जांच हो रही है
  • ब्लास्ट में फोन की बॉडी बुरी तरह जल गई
लोगों को शायद अभी भी सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में ब्लास्ट का किस्सा याद हो, और अब बेंगलूरु में एक दुकान के अंदर शाओमी रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन में आग लगने का वीडियो सामने आया है। दुकानदार द्वारा, एक ग्राहक के रेडमी नोट 4 में सिम डालने की कोशश के दौरान, फोन में धमाके के बाद आग लग गई और हैंडसेट की पूरी बॉडी बुरी तरह जल गई।

द एक्सप्लोड द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि, ग्राहक का शाओमी रेडमी नोट 4 किसी चार्जर या दूसरी एक्सेसरी से कनेक्टेड नहीं था। और रिटेलर के हाथ में लेने के दौरान फोन से आग की लपटें निकलनी लगीं। इस तरह के अधिकतर मामलों में हैंडसेट का चार्जिंग के दौरान ज़्यादा गर्म होना एक वजह होता है नहीं तो ऐसे मामले बहुत कम होते हैं।


इस घटना से जुड़ी जानकारी के लिए गैज़ेट्स 360 ने शाओमी इंडिया से बातचीत की। कंपनी ने अपनी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा, ''शाओमी के लिए, ग्राहक की सुरक्षा हमारे लिए सबसे अहम होती है। हमने मामले की जांच के लिए ग्राहक से संपर्क किया है और हम जांच कर रहे हैं।'' इस घटना की ख़बर सबसे पहले देने वाली वेबसाइट टेक केस के मुताबिक, कंपनी ने ग्राहक को शाओमी रेडमी नोट 4 के बदले एक रीप्लेसमेंट डिवाइस उपलब्ध करा दिया है।
Advertisement

अच्छी बात यह रही कि घटना के दौरान किसी तरह का हादसा होते-होते बच गया और किसी को चोट नहीं लगी। अगर फोन में कॉल करते समय आग लगती तो किसी को चोट लगने वाली स्थिति हो सकती थी। ग्राहकों की सुरक्षा की बात करें तो इससे पहले भी सैमसंग जैसी दिग्गज़ कंपनियों के लिए यह बड़ी समस्या रही है। शाओमी को इस मामले में प्रभावी बयान देने की जरूरत है। कंपनी का यह कहना कि यह एक घटना मात्र है और हैंडसेट में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  4. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  5. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  7. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  8. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.