शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो में है फिंगरप्रिंट सेंसर और मेटल बॉडी, टीज़र इमेज जारी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 नवंबर 2015 14:07 IST
शाओमी के अपेक्षित हैंडसेट रेडमी नोट 2 प्रो स्मार्टफोन की तस्वीर एक बार फिर सार्वजनिक हुई है। इसबार श्रेय कंपनी के सह-संस्थापक और प्रेसिडेंट बिन लिन को जाता है। उन्होंने चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर इस हैंडसेट का टीज़र इमेज जारी किया है। तस्वीर में जल्द ही लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन का रियर कैमरा नज़र आ रहा है।

बुधवार को जारी किए गए टीज़र इमेज में शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो में मौजूद सर्कुलर कैमरा लेंस, डुअल टोन फ्लैश और एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिख रहा है। गौर करने वाली बात है कि पुरानी रिपोर्ट में भी ऐसे डिजाइन प्रोफाइल का ज़िक्र किया गया था। यह एक मेटल बॉडी डिवाइस है जिसके गोल्ड कलर वर्ज़न की तस्वीर सार्वजनिक की गई है। हालांकि, इस तस्वीर से रेडमी नोट 2 प्रो के आधिकारिक नाम और लॉन्च की तारीख का भी पता नहीं चल पाया है।
इससे पहले जारी किए गए एक टीज़र इमेज के जरिए इशारों में जानकारी दी गई थी कि स्मार्टफोन 24 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। टीज़र इमेज पर चीनी भाषा में लिखा था, 'ग्रांड फिनाले' और तारीख का भी जिक्र था।
Advertisement

गौरतलब है कि शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो को पिछले हफ्ते ही चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 2 प्रो में मीडियाटेक का एमटी 6795 हेलियो एक्स10 प्रोसेसर, 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2 जीबी का रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप और 3060 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग से पता चला है कि हैंडसेट का डाइमेंशन 149.9x75.9x8.7 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।

हाल ही में इस हैंडसेट की दो तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक की गई थीं। दावा किया गया है कि हैंडसेट के दो वेरिएंट मार्केट में आएंगे। एक में बैक पैनल पर रियर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर होगा जबकि दूसरे वेरिएंट में यह फ़ीचर नहीं होगा। जानकारी मिली है कि रेडमी नोट 2 प्रो के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन रेडमी नोट 2 वाले ही होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.