Xiaomi Redmi 8A खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा इंतज़ार

Xiaomi Redmi 8A Open Sale: शाओमी रेडमी 8ए खरीदने का विचार कर रहे हैं तो बता दें कि अब Redmi 8A खरीदने के लिए अब ग्राहकों को इंतज़ार करने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 5 नवंबर 2019 17:10 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart पर होती है Xiaomi Redmi 8A की बिक्री
  • Redmi 8A में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेंसर है
  • 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है रेडमी 8ए

Xiaomi Redmi 8A Open Sale: शाओमी रेडमी 8ए खरीदने के लिए अब नहीं करना होगा इंतज़ार

Xiaomi Redmi 8A Open Sale: शाओमी रेडमी 8ए खरीदने का विचार कर रहे हैं तो बता दें कि अब Redmi 8A खरीदने के लिए अब ग्राहकों को इंतज़ार करने की जरूरत नहीं होगी। जी हां, Redmi इंडिया के ट्विटर अकाउंट से जानकारी दी गई है कि Redmi 8A को ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। याद करा दें कि Redmi 8A स्मार्टफोन को सितंबर में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। 

अहम खासियतों की बात करें तो यह Redmi हैंडसेट ऑरा वेभ ग्रिप डिज़ाइन के साथ आता है और इस पर पानी के छींटों से बचने के लिए पी2आई नैनो कोटिंग है। आइए अब आपको Xiaomi रेडमी 8ए की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।

Xiaomi Redmi 8A Open Sale: शाओमी रेडमी 8ए ओपन सेल में उपलब्ध

Advertisement
Photo Credit: Twitter/ Redmi India

Xiaomi Redmi 8A Price in India

जैसा कि हमने आपको बताया कि Redmi 8A Open Sale की जानकारी रेडमी इंडिया के ट्विटर अकाउंट से दी गई है। मतलब कि अब ग्राहकों को रेडमी 8ए खरीदने के लिए सेल का इंतज़ार करने की जरूरत नहीं होगी। मार्केट में रेडमी 8ए के 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है। फोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। फोन मिडनाइट ब्लैक, ओसियन ब्लू और सनसेट रेड रंग में मिलेगा। शाओमी रेडमी 8ए की बिक्री Flipkart और Mi.com पर होगी।

यह भी पढ़ें- Xiaomi Redmi 8A Review in Hindi

 

Redmi 8A specifications, features

डुअल-सिम Redmi 8A एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। फोन में क्नालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी तक रैम मौज़ूद है।

Redmi 8A में पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का Sony IMX363 सेंसर है। यह एफ/ 1.8 लेंस के साथ आता है। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसके अलावा फोन एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई सीन डिटेक्शन जैसे प्रीलोडेड फीचर्स के साथ आएगा। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।
Advertisement

रेडमी 8ए की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रेडमी 8ए में 5,000 एमएएच की लिथियम पॉलीमर बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.