Xiaomi Redmi 6A लॉन्च हुआ, इसमें है फेस अनलॉक और 18:9 डिस्प्ले

Redmi 6A स्मार्टफोन को मंगलवार में पेइचिंग में आयोजित हुए एक इवेंट में लॉन्च कर दिया गया। Redmi 6A के साथ दस्तक दी है...

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 12 जून 2018 14:16 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi 6A स्मार्टफोन अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च
  • रेडमी 5ए के अपग्रेड Redmi 6A में 18:9 डिस्प्ले
  • इसमें रेडमी 6 का डिज़ाइन है लेकिन डुअल कैमरा सेटअप नहीं

Xiaomi Redmi 6A

Redmi 6A स्मार्टफोन को मंगलवार में पेइचिंग में आयोजित हुए एक इवेंट में लॉन्च कर दिया गया। Redmi 6A के साथ दस्तक दी है बजट स्मार्टफोन Redmi 6  ने भी। रेडमी 5ए के अपग्रेड Redmi 6A में 18:9 डिस्प्ले और लेटेस्ट हीलियो ए22 चिपसेट दिया गया है। इसमें रेडमी 6 का डिज़ाइन है लेकिन डुअल कैमरा सेटअप नहीं है। साथ ही रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी नहीं है। हालांकि, समान एआई फीचर से लैस फेस अनलॉक रेडमी 6ए में यूज़र को मिलेगा।
 
 

Redmi 6A कीमत, उपलब्धता

Redmi 6A की चीन में कीमत 599 चीनी युआन (करीब 6,300 रुपये) है। यह कीमत फोन के 2 जीबी रैम और इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है। Redmi 6A लुक के मामले में Redmi 6 जैसा ही है, जिसकी चीन में ऑफलाइन और ऑनलाइन सेल 15 जून सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी।
 

Redmi 6A स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Redmi 6A मीयूआई 10 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर दिया गया है। स्मार्टफोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले होगा। साथ में मिलेगा 18:9 आस्पेक्ट रेशियो। Redmi 6A में काम करता है क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए22 चिपसेट। साथ देते हैं 2 जीबी रैम।

अब आते हैं कैमरा डिपार्टमेंट पर। Redmi 6A में 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर है, जो एफ 2.2 अपर्चर, पीडीएएफ के साथ आया है। फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जिसे पोर्ट्रेट मोड सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम में लाया जा सकता है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है, जो बजट फोन को ध्यान में रखकर दिया गया है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। हैंडसेट का कुल वज़न 145 ग्राम है।

कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Redmi 6A में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी है। पर्याप्त सेंसर का तालमेल यूज़र को इसमें मिलेगा। इसके अलावा Redmi 6 को भी इसी इवेंट में एनाउंस किया है, जिसमें 12+5 मेगापिक्सल का सेटअप, मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर और 4 जीबी तक के रैम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good-looking and easy to handle
  • Excellent battery life
  • Reasonable performance for the price
  • Bad
  • Too much bloat and too many ads
  • Price will rise after introductory offer
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो ए22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, xiaomi launch, redmi 5a
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Hisense लाई ऐसा फोन जिससे अलग हो जाती है स्क्रीन! Hisense A10 के जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे
  2. SIR को लेकर कन्फ्यूज? चुनाव आयोग ने बताया कब मांगे जाएंगे डॉक्यूमेंट्स और कौनसे होंगे मान्य
  3. Google Maps और Gemini से ली मदद, 1990 में उधार लिया पैसा चुकाने पहुंचे 1200 किमी दूर
  4. 7000mAh बैटरी वाले Moto G77 Power की सेल लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए ₹2 हजार ऑफ!
  5. Kia ला रही है Tata Nexon EV का जवाब! लॉन्च से पहले सड़कों पर दिखी Syros EV
  6. हंगामे के बाद Meta का यू-टर्न! Instagram में बिना बताए बन रही थीं यूजर्स की AI इमेज, अब हटाया फीचर
  7. Lava Virat V1 5G, Virat V1 4G की लॉन्च डेट आई सामने, डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शन का खुलासा, जानें
  8. URBN Atom Link: 5 इन 1 पावर बैंक, जो फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज!
  9. भारत को बड़ी उपलब्धि, ISRO ने पूरे किए गगनयान के 3 टेस्ट, लैंडिग पर समुद्र में भी नहीं डूबेंगे अंतरिक्षयात्री
  10. Messenger पर कर पाएंगे सीक्रेट बातचीत, Facebook तक को नहीं लगेगी भनक, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.