Xiaomi Redmi 6 Pro की पहली फ्लैश सेल आज, मिलेंगे ये लॉन्च ऑफर

रेडमी 6 सीरीज के तहत कंपनी ने Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro को उतारा है। आज रेडमी 6 प्रो की पहली फ्लैश सेल Amazon.in और Mi.com पर दोपहर 12 बजे होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 सितंबर 2018 10:16 IST
ख़ास बातें
  • दो रैम/ स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा Xiaomi Redmi 6 Pro
  • पावर बैकअप के लिए Redmi 6 Pro में है 4,000 एमएएच की बैटरी
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस अनलॉक फीचर से लैस है रेडमी 6 प्रो
हैंडसेट निर्माता कंपनी Xiaomi ने पिछले सप्ताह भारत में Redmi 6 Series को लॉन्च किया था। रेडमी 6 सीरीज के तहत कंपनी ने Redmi 6, Redmi 6A और Redmi 6 Pro तीन नए स्मार्टफोन को उतारा है। आज रेडमी 6 प्रो की पहली फ्लैश सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर दोपहर 12 बजे होगी। याद करा दें कि कल भारत में रेडमी 6 की पहली फ्लैश सेल Flipkart और कंपनी की साइट पर हुई है। Xiaomi Redmi 6 Pro में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेस अनलॉक, डुअल वोल्ट सपोर्ट, 4,000 एमएएच की बैटरी और फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे मौजूद हैं।
 

Redmi 6 Pro की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

Xiaomi Redmi 6 Pro के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने के लिए 10,999 रुपये देने होंगे। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। रेडमी 6 प्रो की पहली सेल 11 सितंबर को अमेज़न इंडिया और मी डॉट कॉम पर होगी। इस फोन को ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने जानकारी दी कि रेडमी 6 और रेडमी 6 प्रो की पहली सेल में खरीदारी करने पर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement
 

Redmi 6 Pro के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला Xiaomi Redmi 6 Pro एंड्रॉयड ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर चलता है। इसमें है 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9  है। इसमें काम करता है ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड है 2 गीगाहर्ट्ज़। साथ देते हैं एड्रेनो 506 जीपीयू, 3 व 4 जीबी के रैम। Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है, जो पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर मोड से लैस है। Xiaomi Redmi 6 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और हेडफोन जैक। Xiaomi Redmi 6 Pro को पावर देती है 4000 एमएएच की बैटरी। पर्याप्त सेंसर के साथ स्मार्टफोन का वज़न 178 ग्राम है। शाओमी रेडमी 6 प्रो की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है-149.33x71.68x8.75 मिलीमीटर है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Vivid display
  • Very good battery life
  • Bad
  • No dual 4G VoLTE
  • Unattractive notch design
  • Weak low-light camera performance
  • App scaling is affected by the notch
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.