Xiaomi Redmi 6 की कीमत हुई कम, जानें नया दाम

Xiaomi Redmi 6 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खबर है। शाओमी के इस फोन की कीमत में स्थाई कटौती की गई है। शाओमी रेडमी 6 के 32 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2019 12:20 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi 6 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं
  • Redmi 6 के दोनों ही वेरिएंट के दाम 500 रुपये कम किए गए
  • Redmi 6 Pro, Redmi Y2 और Mi A2 पहले ही सस्ते किए जा चुके हैं
Xiaomi Redmi 6 खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खबर है। शाओमी के इस फोन की कीमत में स्थाई कटौती की गई है। शाओमी रेडमी 6 के 32 जीबी और 64 जीबी वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई है। यह फोन नए दाम में Mi.com और Flipkart पर उपलब्ध है। कंपनी ने जानकारी दी है कि हैंडसेट नई कीमत में मी होम और शाओमी के अधिकृत रिटेल स्टोर में भी बिकेगा। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने भारतीय मार्केट में पांच साल पूरे होने के मौके पर पांच बड़े ऐलान किए हैं। यह पांचवीं बड़ी घोषणा है। कंपनी ने इस हफ्ते ही Redmi 6 Pro, Redmi Y2 और Mi A2 के दाम कम कर दिए थे। एक दिन पहले ही कंपनी ने भारतीय मार्केट में नया साउंडबार, Mi TV 4X Pro 55 इंच और Mi TV 4A Pro 43 इंच एंड्रॉयड टीवी उतारे।
 

Redmi 6 की नई कीमत

शाओमी रेडमी 6 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 7,999 रुपये हो गई है और 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। याद रहे कि लॉन्च के वक्त Redmi 6 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये थी, 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। लेकिन कुछ दिनों ही बाद कंपनी ने रेडमी 6 के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत बढ़ाकर 8,499 रुपये कर दी थी। ताज़ा कटौती के बाद इस फोन के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत लॉन्च प्राइस पर वापस आ गई है। वहीं, 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 500 रुपये कम की गई है। बता दें कि यह फोन ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लू रंग में मिलता है।
Advertisement
 

Redmi 6 स्पेसिफिकेशन

रेडमी 6 में 5.45 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 80.7 प्रतिशत है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। 3 जीबी रैम दिए गए हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। Xiaomi Redmi 6 में पिछले हिस्से पर दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही कैमरे 1.25 माइक्रॉन पिक्सल्स और एआई क्षमता के साथ आते हैं। इसमें 5 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी/ 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौज़ूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • Bad
  • Below average low-light camera performance
  • Bloated UI, spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.