शाओमी रेडमी 5ए अब एक और रंग में मिलेगा

शाओमी ने गुरुवार को रेडमी 5ए के लेक ब्लू वैरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया। अब यह स्मार्टफोन रोज़ गोल्ड, गोल्ड और गहरे ग्रे रंग वैरिएंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

शाओमी रेडमी 5ए अब एक और रंग में मिलेगा
ख़ास बातें
  • रेडमी 5ए के लेक ब्लू वैरिएंट को भारत में लॉन्च
  • अब यह स्मार्टफोन रोज़ गोल्ड, गोल्ड और गहरे ग्रे रंग वैरिएंट के साथ बिकेगा
  • गुरुवार दोपहर 12 बजे इस वैरिएंट की सेल भी आयोजित हुई थी
विज्ञापन
शाओमी ने गुरुवार को रेडमी 5ए के लेक ब्लू वैरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया। अब यह स्मार्टफोन रोज़ गोल्ड, गोल्ड और गहरे ग्रे रंग वैरिएंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। गुरुवार दोपहर 12 बजे इस वैरिएंट की सेल भी आयोजित की गई, जिसे मी.कॉम और फ्लिपकार्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदा। शाओमी ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी कि लॉन्च के बाद से अब तक रेडमी 5ए के 50 लाख यूनिट बिक चुके हैं। पिछले सप्ताह ही फोन के 2जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत बढ़ी थी। फोन लॉन्च होने के साथ ही डार्क ग्रे और गोल्ड विकल्प में आया था, बाद में इसका रोज़ गोल्ड वैरिएंट आया। लेक ब्लू रंग में उपलब्ध होने के बाद रेडमी 5ए अब रेडमी 5, रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो की कतार में शामिल हो गया है।

शाओमी के ग्लोबल वीपी व मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर इस वैरिएंट के बारे में जानकारी दी। मनु ने हैशटैग के साथ लिखा, ''रेडमी 5ए अब सुंदर से लेक ब्लू रंग में भी उपलब्ध होगा। आज 12 बजे की सेल में इसे मी.कॉम और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।''


स्पेसिफिकेशन और फीचर की बात करें तो नया वेरिएंट बाजार में पहले से मौजूद कंपनी के रेडमी 5ए जैसा ही है। डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।

रेडमी 5ए में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »