Xiaomi Redmi 5 और Redmi 5 Plus 7 दिसंबर को होंगे लॉन्च

शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन चीन में 7 दिसंबर को लॉन्च किए जाएंगे। चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने वीबो पर यह घोषणा की। और इस पोस्ट में एक 'फुल स्क्रीन' डिस्प्ले का ज़िक्र है और इसके साथ में दिख रही तस्वीर से भी यही पता चलता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 नवंबर 2017 14:45 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस में 18:9 डिस्प्ले होने का पता चला है
  • रेडमी 5 को टीना पर लिस्ट किया गया है
  • टीना लिस्टिंग से रेडमी 5 के स्पेसिफिकेशन का पता चलता है
शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन चीन में 7 दिसंबर को लॉन्च किए जाएंगे। चीनी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी ने वीबो पर यह घोषणा की। और इस पोस्ट में एक 'फुल स्क्रीन' डिस्प्ले का ज़िक्र है और इसके साथ में दिख रही तस्वीर से भी यही पता चलता है। शाओमी रेडमी 5 और रेडमी 5 पलस को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो डिस्प्ले के साथ लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके साथ ही, शाओमी के इन दोनों स्मार्टफोन में से एक को चीन की टेलीकम्युनिकेशंस सर्टिफिकेशन अथॉरिटी टीना पर भी देखा गया है। इस लिस्टिंग पर दिखे फोन के रेडमी 5 होने की उम्मीद है और इस लिस्टिंग से फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होने का खुलासा हुआ है।

जैसा कि हमने बताया, शाओमी की वीबो पोस्ट से रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस के बारे में बहुत ज़्यादा खुलासा नहीं होता। लेकिन फोन की लॉन्च तारीख़ और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले डिस्प्ले का पता चलता है। हालांकि,  टीना पर MDE1 और MDT1 लिस्टिंग से एक जैसे स्मार्टफोन होने का पता चलता है। इस हैंडसेट में 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले होगा।
 

गौर करने वाली बात है कि नए हैंडसेट में कंपनी ने बढ़ी हुई लंबाई और हार्डवेयर कैपेसिटिव बटन हटा दिए हैं। शाओमी, ओरिजिनल रेडमी 4 की तरह एक छोटे फ्रेम में 5.7 इंच बड़ा डिस्प्ले रखने में कामयाब रही है। टीना लिस्टिंग को सबसे पहले फोनअरीना ने सार्वजनिक किया। इस लिसटिंग से पता लगता है कि आने वाले हैंडसेट में 5 इंच से बड़ा डिस्प्ले होगा, लेकिन आगे हार्डवेयर कैपेसिटिव बटन हटाने के बावज़ूद इसका डाइमेंशन रेडमी 4 जितना ही होगा। स्लैशलीक्स ने भी रेडमी 5 की लीक तस्वीरों ओर स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी है।

टीना पर MDE1 और MDT1 को लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन रेडमी 5 हो सकता है, जिसमें एक 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में स्नैपड्रैगन 450 या स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर हो सकता है। लेकिन स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होने की उम्मीद कम है क्योंकि रेडमी 4 में एक स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है और कंपनी द्वारा स्नैपड्रैगन 400 सीरीज़ वाला ही कोई प्रोसेसर दे सकती है।
Advertisement

कथित रेडमी 5 की टीना लिस्टिंग से फोन को 2 जीबी रैम, 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम के साथ 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज में पेश किए जाने का खुलासा हुआ है। स्टोरेज के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाने जा सकने की ख़बरें हहैं। स्मार्टफोन को 3200 एमएएच की बैटरी के साथ लिसट किया गया है, जबकि रेडमी 4 में 4100 एमएएच बैटरी दी गई है। नए फोन में 12 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोन का डाइमेंशन 151.8×72.8×7.7 मिलीमीटर और वज़न 157 ग्राम हो सकता है। स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 7.1.2  नूगा के साथ लिस्ट किया गया है और इसके मीयूआई 9 बिल्ड के साथ आने का खुलासा हुआ है। फिंगरप्रिंट सेंसर को फोन के रियर पैनल पर देखा जा सकता है।  
Advertisement

वहीं पिछली लीक की बात करें तो रेडमी 5 प्लस में स्नैपड्रैगन 625 या स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन को 4000 एमएएच बैटरी के साथ अलग-अलग रैम व स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। 7 दिसंबर के लॉन्च इवेंट में बहुत ज़्यादा समय बाकी नहीं है और शाओमी द्वारा इवेंट में रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस के बारे में जल्द और जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.