Xiaomi Redmi 4A आज अमेज़न इंडिया पर होगा उपलब्ध

शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन में शुमार रेडमी 4ए की बिक्री गुरुवार को अमेज़न इंडिया पर होगी। चीनी कंपनी अपने शाओमी रेडमी 4ए को अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराएगी। फोन तीन कलर वेरिएंट- गोल्ड, डार्क ग्रे और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

Xiaomi Redmi 4A आज अमेज़न इंडिया पर होगा उपलब्ध
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है
  • रेडमी 4ए को भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था
  • फोन सबसे पहले चीन में लॉन्च हुआ था
विज्ञापन
शाओमी के लोकप्रिय स्मार्टफोन में शुमार रेडमी 4ए की बिक्री गुरुवार को अमेज़न इंडिया पर होगी। चीनी कंपनी अपने शाओमी रेडमी 4ए को अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराएगी। फोन तीन कलर वेरिएंट- गोल्ड, डार्क ग्रे और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा। याद दिला दें, कि Xiaomi Redmi 4A को मार्च में भारत में लॉन्च किया गया था। रेडमी 4ए को सबसे पहले नवंबर में चीन में रेडमी 4 और रेडमी 4 प्राइम के साथ लॉन्च किया गया था। मार्च में लॉन्च होने के बाद से ही इस स्मार्टफोन को हर सप्ताह फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया जाता रहा है।

Xiaomi Redmi 4A  भारत में  5,999 रुपये में मिलता है। इस कीमत में आपको 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।


शाओमी रेडमी 4ए के स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

(पढ़ें: शाओमी रेडमी 4ए का रिव्यू)

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3120 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  2. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  3. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
  4. Redmi लॉन्च कर सकती है 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाले तीन नए स्मार्टफोन!
  5. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  7. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  10. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »