शाओमी रेडमी 4ए की दूसरी सेल आज

शाओमी रेडमी 4ए की दूसरी सेल आज
ख़ास बातें
  • रेडमी 4ए की आज दूसरी सेल है
  • शाओमी रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है
  • इस फोन में 16 जीबी स्टोरेज व 2 जीबी रैम है
विज्ञापन
शाओमी रेडमी 4ए खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी ख़बर है। इस स्मार्टफोन की गुरुवार को दूसरी सेल होगी। याद रहे कि 5,999 रुपये वाले इस स्मार्टफोन को पिछले महीने लॉन्च किया गया था।

रेडमी 4ए स्मार्टफोन की बिक्री अमेज़न इंडिया के साथ कंपनी की अपनी वेबसाइट मी डॉट कॉम पर गुरुवार दोपहर 12 बजे होगी। शाओमी ने इस हैंडसेट को सबसे पहले पिछले साल नवंबर महीने में चीन में लॉन्च किया था। भारत में यह ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर में उपलब्ध है। कीमत को देखते हुए हम आपको यही सुझाव देंगे कि तेज़ी बरतें वरना एक बार फिर फोन का स्टॉक खत्म होने में वक्त नहीं लगेगा।


अमेज़न इंडिया से शाओमी रेडमी 4ए खरीदने वाले आइडिया प्रीपेड ग्राहकों को 343 रुपये के रीचार्ज पैक के साथ 28 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। ग्राहक इस पैक में हर दिन सर्वाधिक 1 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। अन्य शाओमी रेडमी 4ए लॉन्च ऑफर में कंपनी के आधिकारिक कवर पर 50 रुपये की छूट शामिल है। इसके बाद कवर की कीमत 399 रुपये से घटकर 349 रुपये की हो जाएगी। इसके अलावा 200 रुपये का प्रमोशनल क्रेडिट मिलेगा जिसे किंडल स्टोर में इस्तेमाल किया जा सकेगा।

शाओमी रेडमी 4ए में क्या-कुछ है खास
शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे मaाइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3120 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
  2. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  3. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  5. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  6. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  7. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  8. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  10. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »