• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी रेडमी 4ए लॉन्च ऑफरः ग्राहकों को आइडिया पर ऐसे मिलेगा हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा

शाओमी रेडमी 4ए लॉन्च ऑफरः ग्राहकों को आइडिया पर ऐसे मिलेगा हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा

शाओमी रेडमी 4ए लॉन्च ऑफरः ग्राहकों को आइडिया पर ऐसे मिलेगा हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • 343 रुपये के रीचार्ज पैक के साथ 28 जीबी 4जी डेटा मिलेगा
  • इस ऑफर की वैधता 30 जून 2017 तक है
  • शाओमी रेडमी 4ए के ग्राहकों के पास एक्टिव आइडिया प्रीपेड सिम होना चाहिए
विज्ञापन
 शाओमी रेडमी 4ए के लिए चीनी कंपनी ने अमेज़न इंडिया के साथ साझेदारी की है। यह हैंडसेट कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट मी डॉट कॉम के अलावा अमेज़न इंडिया पर भी मिलेगा। स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने के बाद दोनों कंपनियों ने शाओमी रेडमी 4ए के लॉन्च ऑफर का खुलासा किया है। ऑफर में सबसे काम वाली बात है कि आइडिया सेल्युलर नेटवर्क पर मुफ्त डेटा।

शाओमी रेडमी 4ए के साथ आइडिया का 28 जीबी डेटा ऑफर
अमेज़न इंडिया से शाओमी रेडमी 4ए खरीदने वाले आइडिया प्रीपेड ग्राहकों को 343 रुपये के रीचार्ज पैक के साथ 28 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। ग्राहक इस पैक में हर दिन सर्वाधिक 1 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा रेडमी 4ए के खरीदारों को हर दिन 300 मिनट मुफ्त कॉल के साथ 3,000 लोकल और एसटीडी एसएमएस मिलेंगे। इस रीचार्ज पैक की वैधता 28 दिन की है। 28 दिनों के बाद यूज़र फिर से 343 रुपये का रीचार्ज करा सकते हैं। इस ऑफर की वैधता 30 जून 2017 तक है।


जिन शाओमी रेडमी 4ए के ग्राहकों के पास एक्टिव आइडिया प्रीपेड सिम कार्ड है उन्हें सबसे पहले अपने सर्किल के लिए एक रीचार्ज पैक चुनना होगा और इसके बाद 343 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज करवाना होगा। आइडिया पोस्टपेड ग्राहकों के लिए कोई भी ऑफर अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है।

अमेज़न पर शाओमी रेडमी 4ए के साथ अन्य ऑफर
अन्य शाओमी रेडमी 4ए लॉन्च ऑफर में कंपनी के आधिकारिक कवर पर 50 रुपये की छूट शामिल है। इसके बाद कवर की कीमत 399 रुपये से घटकर 349 रुपये की हो जाएगी। इसके अलावा 200 रुपये का प्रमोशनल क्रेडिट मिलेगा जिसे किंडल स्टोर में इस्तेमाल किया जा सकेगा। किंडल स्टोर क्रेडिट पहले एक लाख ग्राहकों को मिलेगा।

5,999 रुपये वाले शाओमी रेडमी 4ए की बिक्री गुरुवार को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह हैंडसेट मी डॉट कॉम के साथ अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। और यह ऑफलाइन उपलब्ध नहीं होगा। मी डॉट कॉम पर कोई प्रमोशनल ऑफर नहीं उपलब्ध है।

शाओमी रेडमी 4ए में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगर 425 प्रोससर के साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 308 जीपीयू दिया गया है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरे की बात करें तो रेडमी 4ए में पीडीएएफ, 5 लेंस-सिस्टम और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो 4जी एलटीई के अलावा इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस, ए-जीपीएस और ब्लूटूथ 4.1 जैसे फ़ीचर हैं। रेडमी 4ए में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। फोन का डाइमेंशन 139.5x70.4x8.5 मिलीमीटर और वज़न 131.5 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3120 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Small and light
  • VoLTE support
  • Easy to use with one hand
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera performance could be better
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3120 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi 4A, Idea, Idea Cellular, Xiaomi India, Amazon India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »