Xiaomi Redmi 4 खरीदने का आज फिर है मौका

शाओमी रेडमी 4 हैंडसेट खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए मंगलवार का दिन बेहद ही अहम है। Xiaomi आज इस हैंडसेट की दूसरी फ्लैश सेल आयोजित करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मई 2017 10:28 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi आज इस हैंडसेट की दूसरी फ्लैश सेल आयोजित करेगी
  • सेल मंगलवार दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और मीडॉटकॉम पर होगी
  • याद रहे कि शाओमी के इस फोन के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं
शाओमी रेडमी 4 हैंडसेट खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए मंगलवार का दिन बेहद ही अहम है। Xiaomi आज इस हैंडसेट की दूसरी फ्लैश सेल आयोजित करेगी। Xiaomi Redmi 4 की सेल मंगलवार दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और मीडॉटकॉम पर होगी। याद रहे कि शाओमी के इस फोन के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। शुरुआती मॉडल 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला है और इसकी कीमत  6,999 रुपये है। बाकी दो वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरज व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले हैं। इनकी कीमत क्रमशः 8,999 और 10,999 रुपये है। हैंडसेट  मैट ब्लैक और एलीगेंट गोल्ड कलर में मिलेगा। पहली सेल की तरह इस बार भी 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की बिक्री नहीं होगी।


Advertisement
Xiaomi Redmi 4 की पहली सेल 23 मई को आयोजित की गई थी। सेल के बाद कंपनी ने जानकारी दी थी कि मात्र 8 मिनट में ढाई लाख Xiaomi Redmi 4 बिक गए थे।
 

Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi 4 में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हमने आपको पहले ही बताया कि रैम के लिए तीन विकल्प होंगे- 2, 3 और 4 जीबी। वहीं, स्टोरेज की शुरुआत 16 जीबी से होगी और बाकी दो वेरिएंट 32  और 64 जीबी वाले होंगे। तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

अब बात Xiaomi Redmi 4 के कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। शाओमी के इस फोन की एक खासियत
Advertisement
4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

शाओमी रेडमी 4 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ग्लोनास और यूएसबी 2.0 ओटीजी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई कंपास, एक्सेलेरोमीटर, और जायरोस्कोप इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 139.3 x 69.9 x 8.65 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.