Xiaomi Redmi 4 आज अमेज़न इंडिया और मीडॉटकॉम पर होगा उपलब्ध

शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन की बिक्री आज मीडॉटकॉम और अमेज़न इंडिया पर होगी। रेडमी 4 खरीदने के इच्छुक लोग आज एक बार फिर अपना भाग्य आजमा सकते हैं। अमेज़न इंडिया शाओमी रेडमी 4 खरीदने पर ग्राहकों को 12 महीने के लिए मुफ्त हंगामा म्यूज़िक सब्सक्रिप्शन और 3 महीने के लिए हंगामा प्ले, वोडाफोन की तरफ़ से 45 जीबी डेटा दे रही है। इसके अलावा अगर आप अपने रेडमी 4 स्मार्टफोन पर किंडल ऐप डाउनलोड और साइनइन करते हैं तो आपको 200 रुपये का प्रमोशन क्रेडिट मिलेंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 जून 2017 09:37 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 4 की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है
  • अमेज़न इंडिया और मीडॉटकॉम पर लॉन्च ऑफर भी उपलब्ध हैं
  • शाओमी रेडमी 4 का टॉप वेरिएंट अभी उपलब्ध नहीं कराया गया है
शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन की बिक्री आज मीडॉटकॉम और अमेज़न इंडिया पर होगी। रेडमी 4 खरीदने के इच्छुक लोग आज एक बार फिर अपना भाग्य आजमा सकते हैं। अमेज़न इंडिया शाओमी रेडमी 4 खरीदने पर ग्राहकों को 12 महीने के लिए मुफ्त हंगामा म्यूज़िक सब्सक्रिप्शन और 3 महीने के लिए हंगामा प्ले, वोडाफोन की तरफ़ से 45 जीबी डेटा दे रही है। इसके अलावा अगर आप अपने Xiaomi Redmi 4 स्मार्टफोन पर किंडल ऐप डाउनलोड और साइनइन करते हैं तो आपको 200 रुपये का प्रमोशन क्रेडिट मिलेंगे।

शाओमी के मीडॉटकॉम ऑनलाइन स्टोर पर भी रेडमी 4 पर ऑफर दिया जा रहा है। Xiaomi Redmi 4 सहित किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने पर 10 प्रतिशत 'सुपरकैश' मिलेगा। इसके अलावा अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए ईएमआई पर फोन खरीदते हैं तो 500 रुपये कैशबैक भी मिलेगा। शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन खरीदने के लिए दोपहर 12 बज अमेज़न इंडिया और मीडॉटकॉम पर लॉगइन करें।

शाओमी रेडमी 4 कीमत


Xiaomi Redmi 4 (रिव्यू) को भारत में मई महीने के बीच में लॉन्च किया गया था। तीन वेरिएंट पेश हुए थे- शुरुआती मॉडल 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला है और इसकी कीमत 6,999 रुपये है। 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। 10,999 रुपये में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने जानकारी दी है कि टॉप मॉडल की बिक्री भारत में जून महीने के अंत तक शुरू होगी। और मंगलवार को होने वाली सेल में यह वेरिएंट नहीं मिलेगा।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर


Xiaomi Redmi 4 में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हमने आपको पहले ही बताया कि रैम के लिए तीन विकल्प होंगे- 2, 3 और 4 जीबी। वहीं, स्टोरेज की शुरुआत 16 जीबी से होगी और बाकी दो वेरिएंट 32  और 64 जीबी वाले होंगे। तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

अब बात Xiaomi Redmi 4 के कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। शाओमी के इस फोन की एक खासियत 4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
Advertisement

शाओमी रेडमी 4 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ग्लोनास और यूएसबी 2.0 ओटीजी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई कंपास, एक्सेलेरोमीटर, और जायरोस्कोप इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 139.3 x 69.9 x 8.65 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.