शाओमी रेडमी 4 के सारे स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 अगस्त 2016 12:05 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की कीमत करीब 7,000 रुपये रहने की उम्मीद
  • शाओमी रेडमी 4 को 25 अगस्त को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
  • रेडमी 4 में 13 मेगापिक्सल का कैमरा होगा
शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन को अगले हफ्ते लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस बीच हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन लीक होने का सिलसिला नहीं थम रहा। अब इस स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से रेडमी 4 के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है।

वैसे तो टीना की लिस्टिंग में कहीं भी रेडमी 4 नाम का ज़िक्र नहीं है और ना ही किसी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन जिन स्पेसिफिकेशन को लिस्ट किया गया है वो पुरानी रिपोर्ट से पूरी तरह से मेल खाते हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि लिस्ट किया गया स्मार्टफोन नंबर 2016060 रेडमी 4 हो सकता है।

लिस्टिंग से पता चला है कि शाओमी रेडमी 4 हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू मौजूद है। रैम और स्टोरेज के आधार पर इसके दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी उपलब्ध है।

इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है और सेल्फी कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसमें 4000 एमएएच की बैटरी है और यह एक फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर के साथ आएगा। लिस्टिंग में हैंडसेट का डाइमेंशन 141.3x69.6x8.9 मिलीमीटर बताया गया है और वज़न 160 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (2.4 और 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। उम्मीद के मुताबिक, यह गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 699 चीनी युआन (करीब 7,000 रुपये) में मिलेगा। इस हैंडसेट को 25 अगस्त को लॉन्च किए जाने के दावे किए गए हैं। दूसरी तरफ, शाओमी मी नोट 2 को 5 सितंबर को लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। दावा किया गया है कि इस फोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 821 चिपेसट होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Redmi 4, Xiaomi, Xiaomi Mi Note 2, Xiaomi Redmi 4 Leaks
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.