शाओमी रेडमी 4 की तस्वीरें लीक, सितंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 अगस्त 2016 12:01 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम होने का खुलासा
  • शाओमी रेडमी 4 को सितंबर में लॉन्च किए जाने की है उम्मीद
  • रेडमी 3 की तरह इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर होगा
रेडमी 3एस को भारत में लॉन्च होने के मात्र एक दिन बाद ही इस हैंडसेट के कथित अपग्रेडेड वेरिएंट रेडमी 4 की तस्वीरें लीक हुई हैं। लीक हुई तस्वीरों में स्मार्टफोन को हर हिस्सा नज़र आ रहा है। ऐसे में अब अनुमान की गुंजाइश ही नहीं रह जाती।

शाओमी रेडमी 4 में गोलाकार कैमरा लेंस होगा और इसके बगल एक फ्लैश। और इनके नीचे एक फिंगरप्रिंट स्कैनर। प्लेफुलड्रॉयड ने हैंडसेट के सिल्वर कलर वेरिएंट की तस्वीरें लीक की हैं। यह फुल मेटल बॉडी वाला फोन है जिसके किनारे घुमावदार हैं। स्मार्टफोन में कैपेसिटिव बटन फ्रंट में हैं। निचले हिस्से में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है, जिसके दायें और बायें में स्पीकर ग्रिल मौजूद हैं। वॉल्यूम और पावर बटन हैंडसेट के दायें किनारे पर मौजूद हैं।
Advertisement

तस्वीरों से यह भी पता चला है कि रेडमी 4 में मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। फिलहाल,  इसकी कीमत के बारे में कुछ भी लिखना कयासों से ज्यादा कुछ भी नहीं होगा। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इस हैंडसेट के बारे में और जानकारियां सामने आएंगी। रेडमी 4 को सितंबर महीने में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

याद रहे कि शाओमी ने बुधवार को भारत में अपने रेडमी 3एस स्मार्टफोन को लॉन्च किया। शाओमी ने बताया है कि नया रेडमी 3एस ‘मेड इन इंडिया’ हैंडसेट है। शाओमी रेडमी 3एस के दो वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए हैं। ये वेरिएंट रैम और इनबिल्ट स्टोरेज के आधार पर अलग-अलग हैं। शाओमी रेडमी 3 के दोनों नए मॉडल शुरुआत में मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।
Advertisement

पहला वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। दूसरा वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी इस वेरिएंट को शाओमी रेडमी 3एस प्राइम का नाम दिया है। यह  8,999 रुपये में उपलब्ध होगा। शाओमी ने बताया कि 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की बिक्री बाद में शुरू होगी। यह वेरिएंट 6,999 रुपये में मिलेगा। सबसे पहले शाओमी रेडमी 3एस प्राइम को उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बिक्री 9 अगस्त से शुरू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.