शाओमी रेडमी 3एस के 10 लाख यूनिट बिके, फ्लिपकार्ट ने दी जानकारी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 नवंबर 2016 15:15 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 3एस की कीमत 6,999 रुपये है
  • रेडमी 3एस प्राइम की कीमत 8,999 रुपये है
  • फ्लिपकार्ट ने बताया कि 10 लाख से ज्यादा रेडमी 3एस फोन बिक चुके हैं
फ्लिपकार्ट ने ऐलान किया है कि भारत में अब तक 10 लाख रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम स्मार्टफोन बिक चुके हैं। भारत में रेडमी 3एस अगस्त में लॉन्च हुआ था। और यह फोन फ्लिपकार्ट व मीडॉटकॉम से खरीदा जा सकता है।

इस उपलब्धि की जानकारी ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ने ट्वीट कर दी और मी इंडिया को बधाई भी दी। याद दिला दें, कि रेडमी 3एस को सबसे पहले इस साल जून में चीन में लॉन्च किया गया था। और इसके बाद अगस्त में 6,999 रुपये की कीमत पर यह फोन भारत में पेश किया गया। इसके अलावा रेडमी 3एस प्राइम को 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज व फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 8,999 रुपये में लॉन्च किया गया। दोनों स्मार्टफोन को फ्लैश सेल मॉडल के जरिए ही बेचा गया और इसके बाद ये ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए। शाओमी चार महीने से भी कम समय में 10 लाख यूनिट का आंकड़ा पार करने में सफल रही है। इस बजट स्मार्टफोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। रेडमी 3एस में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और यह एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 7.5 पर चलता है। इस फोन में एक ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू और 2 जीबी रैम है। रेडमी 3एस प्राइम में 3 जीबी रैम है।

इस स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज (रेडमी 3एस प्राइम में 32 जीबी) है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। डुअल सिम हैंडसेट हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है जिसका मतलब है कि दूसरा स्लॉट एक माइक्रोएसडी स्लॉट का काम भी करता है।

रेडमी 3एस में पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.0, एचडीआर मोड, 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल कैमरा है। इस हैंडसेट में 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी के अलावा वाई-फाई, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, ग्लोनास, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 139.3x69.6x8.5 मिलीमीटर है।
Advertisement

दिवाली सेल के दौरान शाओमी ने एक से तीन अक्टूबर के बीच 5 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन बेचने की जानकारी दी थी। कंपना का दावा है कि ऐसा इंडस्ट्री में पहली बार हुआ। रेडमी 3एस (रेडमी 3एस प्राइम के साथ) फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन सेल में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा। जबकि अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिविल सेल में रेडमी नोट 3 सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good design
  • Easy to operate with one hand
  • Impressive battery life
  • Quick fingerprint recognition
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Gets a bit warm with camera use
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.