Xiaomi Redmi 2 Prime 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 6,999 रुपये

Xiaomi Redmi 2 Prime 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 6,999 रुपये
विज्ञापन
चीन की फोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपना पहला 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन रेडमी 2 प्राइम (Redmi 2 Prime) लॉन्च किया है। यह डिवाइस 6,999 रुपये में मिलेगा। स्मार्टफोन लॉन्च करने की घोषणा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने की। इस डिवाइस को कंपनी के विशाखापत्तनम प्लांट में बनाया गया है।

नए शाओमी रेडमी 2 प्राइम (Xiaomi Redmi 2 Prime) स्मार्टफोन को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon, Flipkart और Snapdeal से ख़रीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन के मामले में Redmi 2 Prime स्मार्टफोन Redmi 2 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। अपग्रेडेड वर्ज़न में इनबिल्ट स्टोरेज और RAM को दोगुना कर दिया गया है। नया डिवाइस 2GB RAM और 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा, जबकि Redmi 2 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज और 1GB रैम के साथ आता है। Xiaomi Redmi 2 Prime के बाकी स्पेसिफिकेशन Xiaomi Redmi 2 के जैसे ही हैं।
 

Xiaomi Redmi 2 Prime एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है। इसमें 4.7 इंच का एचडी (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 312ppi। स्मार्टफोन कंपनी के MIUI 6 ROM पर चलता है जो एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) पर बेस्ड है।

Xiaomi Redmi 2 Prime हैंडसेट में 64-bit 1.2GHz Quad-Core Qualcomm Snapdragon 410 प्रोसेसर (Cortex-A53) और Adreno 306 GPU मौजूद होगा। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। हैंडसेट की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है।

(यह भी देखें: Xiaomi Redmi 2 Prime vs. Xiaomi Redmi 2)

इस बजट स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ और GPS के अलावा 4G LTE (TDD/FDD) नेटवर्क के लिए सपोर्ट मौजूद होगा। इस डिवाइस के यलो, पिंक, ग्रीन, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट मिलेंगे। Xiaomi Redmi 2 Prime में 2200mAh की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »