Xiaomi Redmi 2 Prime स्मार्टफोन Amazon की वेबसाइट पर लिस्ट

Xiaomi Redmi 2 Prime स्मार्टफोन Amazon की वेबसाइट पर लिस्ट
विज्ञापन
शाओमी (Xiaomi) के 13 अगस्त के इवेंट से पहले कंपनी के एक और स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई है। खबर है कि कंपनी अपने रेडमी 2 (Redmi 2) स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वर्ज़न रेडमी 2 प्राइम (Redmi 2 Prime) को लॉन्च कर सकती है जिसके बारे में भारत के एक ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिए पता चला।

Redmi 2 Prime को इस साल की शुरुआत में चीन में शाओमी रेडमी 2 एनहांस्ड एडिशन (Xiaomi Redmi 2 Enhanced Edition) के नाम से लॉन्च किया गया था। यह डिवाइस फिलहाल अमेज़न इंडिया (Amazon India) की वेबसाइट पर 'unavailable' मैसेज के साथ लिस्टेड है। इस लिस्टिंग में डिवाइस के सारे स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र है। यह इस ओर इशारा कर रही है कि डिवाइस को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Newzars ने दी।
 
amazon_xiaomi_redmi_2_prime_listed

शाओमी रेडमी 2 प्राइम (Xiaomi Redmi 2 Prime) के स्पेसिफिकेशन लगभग Xiaomi Redmi 2 के जैसे हैं। अपग्रेडेड वर्ज़न में इनबिल्ट स्टोरेज और RAM दोगुना कर दिया गया है। नए डिवाइस में 1GB की जगह 2GB का RAM और 8GB की 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज है।

(यह भी देखें: Xiaomi Redmi 2 बनाम Xiaomi Redmi 2 Prime)  

आप बता दें कि Xiaomi Redmi 2 एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है। इसमें 4.7 इंच का एचडी (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 312ppi। स्मार्टफोन  कंपनी के MIUI 6 ROM पर चलता है जो एंड्रॉयड 4.4 किटकैट (Android 4.4 KitKat) पर बेस्ड है।

Xiaomi Redmi 2 हैंडसेट में 64-bit 1.2GHz Quad-Core Qualcomm Snapdragon 410 प्रोसेसर (Cortex-A53) और Adreno 306 GPU मौजूद है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्स का। हैंडसेट की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है।

इस बजट स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ और GPS के अलावा 4G LTE (TDD/FDD) नेटवर्क के लिए सपोर्ट मौजूद है। इस डिवाइस के यलो, पिंक, ग्रीन, व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट मिलते हैं। Xiaomi Redmi 2 में 2200mAh की बैटरी है। इसका वज़न 133 ग्राम है और मोटाई 9.4mm।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »