Xiaomi का Mix Flip 2 जल्द होगा लॉन्च, मिल सकती है 50 मेगापिक्सल की डुअल कैमरा यूनिट

इस वर्ष कंपनी का यह एकमात्र फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 जून 2025 18:52 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Xiaomi Mix Flip की जगह लेगा
  • इस वर्ष कंपनी का यह एकमात्र फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Mix Flip 2 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Xiaomi Mix Flip की जगह लेगा। इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन को Redmi K80 Ultra और Redmi के गेमिंग टैबलेट के साथ लाया जा सकता है। 

Xiaomi की जनरल मैनेजर (मार्केटिंग), Siqi Wei ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि हाल ही में कंपनी के प्रेसिडेंट, Lu Weibing ने Xiaomi Mix Flip के यूजर्स के साथ बातचीत की थी। इसमें इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की विशेषताओं और कमियों को जानना शामिल था। इसके साथ ही इसके अगले वर्जन के लिए सुधारों पर भी इन यूजर्स से फीडबैक लिया गया था। इससे पता चलता है कि शाओमी की Mix Flip 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी है। 
Advertisement

हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया था कि Xiaomi Mix Flip 2 को जून में लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष कंपनी का यह एकमात्र फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। कंपनी के Mix Flip 2 को 3C साइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से इसकी बैटरी के 67 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने का संकेत मिला है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसकी थिकनेस 7.6 mm और साइज लगभग 190 ग्राम का हो सकता है। 

इससे पहले इस टिप्सटर ने बताया था कि Mix Flip 2 में पिछले वर्जन की तुलना में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.85 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले हो सकता है। शाओमी की जनवरी-मार्च की अवधि में स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स लगभग 4.18 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह लगातार सातवीं तिमाही है जिसमें कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी की स्मार्टफोन डिविजन का रेवेन्यू वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 8.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 59,961 करोड़ रुपये का रहा है। कंपनी का दावा है कि इसने लगातार नौवीं तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में टॉप तीन कंपनियों में अपनी स्थिति को बरकरार रखा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  2. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  5. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  6. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  7. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  8. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  10. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.