Xiaomi Poco F1 मिलेगा फ्लिपकार्ट पर, अहम स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक

Xiaomi Poco F1 भारत में 22 अगस्त को लॉन्च होगा। शाओमी पोको एफ1 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 21 अगस्त 2018 12:28 IST
ख़ास बातें
  • Poco F1 में सेल्फी के लिए मिलेगा 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होगा Xiaomi Poco F1
  • क्विक चार्ज 3.0 टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है शाओमी पोको एफ1
Xiaomi Poco F1 भारत में 22 अगस्त को लॉन्च होगा। शाओमी पोको एफ1 एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर बेचा जाएगा। याद करा दें कि पिछले सप्ताह फ्लिपकार्ट पर Xiaomi के आगामी स्मार्टफोन के टीजर पेज को लाइव कर दिया गया था। हालांकि, यह सिर्फ टीजर था, हैंडसेट के नाम का जिक्र नहीं किया गया था। अब Flipkart ने ना केवल Xiaomi Poco F1 का नाम कंर्फम कर दिया बल्कि हैंडसेट के कई अहम फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है। भारत में शाओमी पोको एफ1 की कीमत क्या होगी, फिलहाल इस बात का पता नहीं लग पाया है। फ्लिपकार्ट के होमपेज पर Xiaomi Poco F1 का अलग से एक पेज बनाया गया है। इस पेज से शाओमी पोको एफ1 के कई स्पेसिफिकेशन का पता चला है। शाओमी के इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर मिलेगा जो लिक्विड कूल टेक्नोलजी के साथ आएगा। फ्लिपकार्ट पेज पर 'AsFastAsSindhu' and 'AsFastAsDutee' हैशटेग का इस्तेमाल किया गया है।

उम्मीद है कि  Xiaomi Poco F1 स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 6.18 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। शाओमी पोको एफ1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी मिलेगा। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Poco F1 की कीमत 40,000 रुपये तक हो सकती है। Poco F1 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 420 यूरो  (लगभग 33,300 रुपये) और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 460 यूरो (लगभग 36,400 रुपये) हो सकती है।

अब तक शाओमी पोको एफ1 के कई लीक और बेंचमार्क लिस्टिंग भी सामने आए हैं। गीकबैंच वेबसाइट पर नई लिस्टिंग से पता चला है कि पोको एफ1 8 जीबी रैम के साथ आएगा। याद करा दें कि पिछले सप्ताह Poco F1 का 6 जीबी रैम वेरिएंट Geekbench पर स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग में शाओमी के आगामी स्मार्टफोन Poco F1 के कई स्पेसिफिकेशन सामने लेकिन भारत में हैंडसेट की कीमत क्या होगी। अभी इस से पर्दा उठना बाकी है। Xiaomi Poco F1 स्मार्टफोन को सिंगल-स्कोर में 2,451 और मल्टी-स्कोर परफॉर्मेंस में 8,998 प्वॉइंट्स मिले हैं। मजेदार बात तो यह है कि गीकबैंच वेबसाइ की पिछली लिस्टिंग में 6 जीबी रैम वेरिएंच को सिंगल-स्कोर में 2,467 और और मल्टी-स्कोर परफॉर्मेंस में 9,081 प्वॉइंट्स मिले थे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Poco F1, Flipkart, Xiaomi Poco F1 price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
  2. अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी के जरिए ईरान को मिले अरबों डॉलर, अमेरिकी प्रतिबंधों को दिया चकमा
  2. Xiaomi 17T सीरीज में होंगे 2 डिस्प्ले वेरिएंट, Leica-ट्यून्ड कैमरा यूनिट
  3. अंतरिक्ष से एकसाथ आ रहे 100 फीट तक बड़े 5 एस्टरॉयड, नासा ने दी चेतावनी
  4. Oppo Pad 6 लॉन्च होगा 25 मई को, 10420mAh की विशाल बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  6. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  7. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  10. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.