Xiaomi Play होगा 24 दिसंबर को लॉन्च

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी 24 दिसंबर को Xiaomi Play स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। गेमिंग के शौकीन लोगों को ध्यान में रखते हुए Xiaomi प्ले सीरीज के अंतर्गत इस डिवाइस को उतारा जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2018 17:36 IST
ख़ास बातें
  • 24 दिसंबर को उठेगा Xiaomi Play स्मार्टफोन से पर्दा
  • यह स्मार्टफोन गेमिंग के दीवानों के लिए हो सकता है
  • Xiaomi एक 48 मेगापिक्सल कैमरा फोन पर भी काम कर रही है

Xiaomi Play होगा 24 दिसंबर को लॉन्च

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी 24 दिसंबर को Xiaomi Play स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। गेमिंग के शौकीन लोगों को ध्यान में रखते हुए Xiaomi प्ले सीरीज के अंतर्गत इस डिवाइस को उतारा जाएगा। पिछले सप्ताह आई रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि हैंडसेट को 17 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि Poco F1 का चाइनीज वर्जन होगा Xiaomi Play। याद करा दें कि, भारत में शाओमी पोको एफ1 को इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था।

शाओमी ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर Xiaomi Play स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख को कंफर्म कर दिया है। वीबो पर फिलहाल तारीख का खुलासा हुआ है लेकिन शाओमी प्ले का दाम क्या होगा या फिर इसके स्पेसिफिकेशन क्या होंगे। इस बात का पता फिलहाल नहीं लग पाया है। शाओमी प्ले एक गेमिंग स्मार्टफोन होगा। Xiaomi की प्रतिद्वंदी कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने हाल ही में Honor Play स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हॉनर प्ले स्मार्टफोन में जीपीयू टर्बो और एनपीयू के साथ किरिन 970 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।
 

Photo Credit: Weibo/ Xiaomi

गौर करने वाली बात यहां ये है कि गेमिंग के शौकीन लोगों के लिए शाओमी ने पहले ही ब्लैक शार्क रेंज के स्मार्टफोन लॉन्च किए हुए हैं। Xiaomi अगले साल कुछ ऐसा करने वाली है जो कई दिनों तक सुर्खियों का हिस्सा रहेगा। कुछ समय पहले आए टीजर से यह बात सामने आई थी कि कंपनी 48 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। ऐसे में उम्मीद है कि शाओमी प्ले ही वो स्मार्टफोन हो सकता है जो 48 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Play, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold N2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 24 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 3 कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन, यहां से होगा फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Apple कर रहा आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर पर काम, चोरी होने पर होगा अपने आप लॉक, जानें सबकुछ
  3. स्क्रू कसने और खोलने का काम होगा आसान, Xiaomi ने लॉन्च किया नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक टूल
  4. Lava Bold N2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. Jio ने पेश किया OTT Pass, 30GB डाटा के साथ 12+ OTT ऐप, लाइव चैनल के साथ ऐसे फायदे, जानें कीमत
  6. बढ़ते AI मार्केट ने की Samsung कर्मचारियों की चांदी, बोनस में मिलेंगे ₹3.28 करोड़!
  7. Oppo Find X10 में मिल सकती है 8,000mAh की दमदार बैटरी
  8. सरकार दे रही फ्री Cyber Security Course, सिर्फ 2.5 घंटे में मिलेगा सर्टिफिकेट, ऐसे करें अप्लाई
  9. Amazon Echo Dot Max, Echo Studio 3 गुना ज्यादा Bass और Dolby Atmos के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. HMD Vibe 2 5G की जबरदस्त डिमांड, सेल शुरू होने के 1 घंटे में बिक गया फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.