रेडमी 6 प्रो की तस्वीरें आईं सामने, डिस्प्ले नॉच से होगा लैस

Xiaomi की तरफ से Redmi 6 Pro, Mi Pad 4 की जानकारी पहले ही आ गई है लेकिन जानकारियां लगातार लीक हो रही हैं...

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 20 जून 2018 18:36 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी 6 प्रो को 25 जून को होना है लॉन्च
  • चीनी सोशल साइट वीबो पर Redmi 6 Pro की कथित तस्वीरें पोस्ट
  • इन तस्वीरों से रेडमी 6 प्रो के डिजाइन का खुलासा हुआ है

रेडमी 6 प्रो की तस्वीरें आईं सामने

Xiaomi की तरफ से Redmi 6 Pro, Mi Pad 4 की जानकारी पहले ही आ गई है लेकिन जानकारियां लगातार लीक हो रही हैं। लॉन्च इवेंट 25 जून को तय है, जहां फोन और टैबलेट, दोनों लॉन्च किए जाएंगे। ताज़ा लीक हुई तस्वीर में फोन के डिज़ाइन से पर्दा उठा है। चीनी निर्माता शाओमी पहले ही रेडमी 6 और रेडमी 6ए को लॉन्च कर चुकी है। रेडमी 6 के तीन वेरिएंट की उम्मीद की गई थी लेकिन कंपनी ने Redmi 6 Pro को दोनों फोन के साथ नहीं उतारा था। लीक हुई तस्वीर से स्मार्टफोन की कुछ जानकारियां सामने आई हैं।

टिप्सटर ने चीनी सोशल साइट वीबो पर Redmi 6 Pro की कथित तस्वीरें पोस्ट की हैं। तस्वीरें कई हैं लेकिन इनसे फोन के ज्यादा स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आए हैं। हालांकि, तस्वीरें सुझाती हैं कि Redmi 6 Pro में आईफोन X जैसा नॉच होगा। फोन में नीचे चिन दी जा सकती है। लेकिन किनारे बेहद पतले होंगे। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप के साथ है। तस्वीर में Redmi 6 Pro के लिए मीयूआई 9.6 पर चलने की बात कही गई है, जो एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित है। यह वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला लग रहा था।
Advertisement

पिछली लिस्टिंग के मुताबिक, कथित Redmi 6 Plus या Redmi 6 Pro के तीन वेरिएंट होंगे जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। टीना लिस्टिंग में जानकारी दी गई थी कि यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। यह मीयूआई 10 के साथ आ सकता है जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi के अगले स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है। लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 6 Plus का डाइमेंशन 149.33x71.68x8.75 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम। इसके कई कलर वेरिएंट होंगे- ब्लैक, रोज़ गोल्ड, शैंपेन गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर। वहीं, अप्रैल महीने में मी पैड 4 को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है। दूसरी तरफ, XDA Developers का कहना था कि Mi Pad 4 पर काम चल रहा है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। यह जानकारी FunkyHuawei.club द्वारा साझा की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, फर्मवेयर फाइल्स के मीयूआई हार्डवेयर कंफीग्युरेशन तो यही बताते हैं कि यह टैबलेट पीसी होगा। इसके अलावा डिवाइस में 6000 एमएएच की बैटरी होगी।
Advertisement

कैमरा कंफीग्युरेशन फाइल के मुताबिक, Mi Pad 4 में 13 मेगापिक्सल का एफ/2.0 अपर्चर वाला ऑमनीविज़न सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सैमसंग एस5के5ई8 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: redmi 6 pro, redmi launch, xiaomi, redmi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.