12GB RAM, 50MP कैमरा के साथ Xiaomi Pad 5 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi ने बीते माह Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 को चीन में पेश किया था। लॉन्च के वक्त यह 6GB, 8GB और12GB RAM वेरिएंट में उपलब्ध था। अब यह नए 8GB RAM वेरिएंट में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 सितंबर 2022 12:16 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Pad 5 Pro का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट पहले से उपलब्ध है
  • Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 में 12.4 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 में Snapdragon 870 चिपसेट दिया गया है।

Xiaomi Pad 5 Pro में 12.4 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने पिछले महीने Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 को चीन में पेश किया था। इसे तब 6GB, 8GB और12GB RAM वेरिएंट में पेश किया गया था। हालांकि कंपनी ने अब इसे नए 8GB RAM वेरिएंट में पेश किया है। यहां हम आपको शाओमी के इस पैड के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में बता रहे हैं।

Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 की कीमत

Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,799 Yuan (लगभग 37,963 रुपये)  है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,299 Yuan ( लगभग 37,963 रुपये) है। 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 Yuan (लगभग 46,049 रुपये) है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह टैबलेट ब्लैक, सिल्वर और ग्रीन कलर में उपलब्ध है। Xiaomi ने अभी तक नए 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी है। ऐसी संभावना है की घरेलू बाजार में नए मॉडल की कीमत 2999 युआन ( लगभग 34,504 रुपये) हो सकती है।

Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 के स्पेसिफिकेशंस

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 में 12.4 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 2560 पिक्सल, 16:10 आस्पेक्ट रेशियो, रिफ्रेश रेट 120Hz और 500 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह डॉल्बी विजन और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है।

प्रोसेसर की बात करें तो Xiaomi Pad 5 Pro 12.4 में Snapdragon 870 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज है। यह Android 12 OS पर बेस्ड MIUI Pad 13 पर काम करता है।

इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। इसमें 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

12.4-inch

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 870

रिज़ॉल्यूशन

2560x1600 पिक्सल

रैम

6 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

स्टोरेज

128 जीबी

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Pad 5 Pro

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  3. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  4. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  5. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  7. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  8. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  10. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.