Xiaomi और Oppo के अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन की मिली झलक

Oppo के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन शेन ने Weibo पर एक वीडियो साझा किया कि जिसमें एक बिना नॉच वाला स्मार्टफोन नज़र आ रहा था। Xiaomi ने भी अपने अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरे की झलक दी। कंपनी के प्रेसिडेंट लिन बिन ने Weibo पर एक वीडियो पोस्ट किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जून 2019 16:25 IST
ख़ास बातें
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला पहला स्मार्टफोन है Vivo X20
  • 2018 में पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ था Vivo Nex
  • Oppo Find X में मैकनिकल स्लाइडर इस्तेमाल किया गया
फुल-स्क्रीन वाले स्मार्टफोन लाने के चक्कर में कंपनियों ने नॉच इस्तेमाल करना शुरू किया। लेकिन यह डिज़ाइन लैंगवेज हमेशा विवादों में रहा। नॉच से भी छुट्टी पाने के लिए कंपनियों ने डुअल स्क्रीन, मैकनिकल स्लाइडर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे जैसे हथकंडे अपनाए। अब Oppo और Xiaomi ऐसे स्मार्टफोन पर काम कर रहे हैं जो अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरे के साथ आएंगे। दोनों ही कंपनियों के अपने-अपने स्मार्टफोन के प्रोटोटाइप की झलक मिली है।

सोमवार को Oppo के वाइस प्रेसिडेंट ब्रायन शेन ने Weibo पर एक वीडियो साझा किया कि जिसमें एक बिना नॉच वाला स्मार्टफोन नज़र आ रहा था और उसमें फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के अंदर ही इंबेड था। कंपनी ने इसी वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी साझा किया। इसके बाद Xiaomi ने भी अपने अंडर-डिस्प्ले सेल्फी कैमरे की झलक दी। कंपनी के प्रेसिडेंट लिन बिन ने Weibo पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें Xiaomi Mi 9 का प्रोटोटाइप नज़र आ रहा था और इसमें फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के अंदर इंटीग्रेट किया हुआ था। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि यह तकनीक आम यूज़र तक कब तक पहुंचेगी।
Advertisement

The Phone Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi ने हाल ही एक खास किस्म की तकनीक का पेटेंट कराया था। इसमें डिस्प्ले के दो हिस्से कैमरा सेंसर के ज़रिए लाइट को पास करने देते थे। Samsung भी कैमरे को डिस्प्ले में छिपाने का तरीका ढूंढ रही है। यानी हर कोई नॉच से छुट्टी पाना चाहता है।

OnePlus, Vivo और Oppo की मालिक कंपनी BBK Electronics ने बिना बेज़ल वाले और बिना नॉच वाले स्मार्टफोन को हमेशा बढ़ावा दिया है। Vivo ने दुनिया का पहला इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाला स्मार्टफोन Vivo X20 को बीते साल ही लॉन्च किया था। इसके बाद कंपनी ने 2018 में पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ Vivo Nex को लॉन्च करके नॉच की छुट्टी कर दी। इसी तरह से Oppo Find X में मैकनिकल स्लाइडर इस्तेमाल किया गया ताकि सेल्फी कैमरे को जगह मिल सके।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Smartphone, Xiaomi, Oppo

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.