50MP कैमरा और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा Xiaomi का नया 5G फोन!

आपको बता दें, हाल ही में इसी टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि जल्द ही Xiaomi सब-ब्रांड Redmi का नया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 सितंबर 2021 11:54 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi के इस नए फोन का मॉडल नंबर K16A हो सकता है
  • शाओमी के इस फोन में मिलेगा हाई-रिफ्रेश रेट
  • फिलहाल फोन के नाम की जानकारी सामने नहीं आई है
Xiaomi कंपनी 15 सितंबर को एक लॉन्च इवेंट का आयोजन करने जा रही है, जिसमें Xiaomi 11T रेंज को पेश किया जा सकता है। वहीं, अब लेटेस्ट लीक की मानें, तो कंपनी एक नया 5G स्मार्टफोन लेकर आने की तैयारी में है, जो कि हाई-रिफ्रेश रेट और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। यही नहीं इस नए फोन में कथित रूप से 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। फिलहाल, यह फोन कौन-सा होगा और किसी सीरीज़ में शामिल होगा इससे संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में चीनी टिप्सटर Digital Chat Station का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Xiaomi कंपनी जल्द ही नया 5G स्मार्टफोन पेश करने वाली है। इस फोन का मॉडल नंबर K16A हो सकता है। रिपोर्ट में स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी गई है, जिसके मुताबिक यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ दस्तक दे सकता है। साथ ही फोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी सीरीज़ प्रोसेसर से लैस हो सकता है। वहीं, फोन में हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच डिज़ाइन और दिया जाएगा।
Advertisement

हालांकि, यह फोन किस सीरीज़ का हिस्सा होगा या फिर इसे बिल्कुल ही नए मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा इससे संबंधित किसी प्रकार की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

आपको बता दें, हाल ही में इसी टिप्सटर ने जानकारी दी थी कि जल्द ही Xiaomi सब-ब्रांड Redmi का नया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में  भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा, फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi New 5G phone, Redmi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.