Xiaomi Mix Fold 4, Honor Magic V3 के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानें सबकुछ

Xiaomi और Honor दोनों कथित तौर पर अपने नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 जून 2024 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi, Honor अपने नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन पर काम कर रहे हैं।
  • Xiaomi Mix Fold 4 की बैटरी 5000mAh होने की भी जानकारी दी गई है।
  • Honor Magic V3 की बैटरी कैपेसिटी के बारे में जानकारी नहीं है।

Xiaomi Mix Fold 3 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi और Honor दोनों कथित तौर पर अपने नए बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन पर काम कर रहे हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में एक रिपोर्ट से पता चला कि Xiaomi का आगामी स्मार्टफोन Mix Fold 4 और Honor का Magic V3 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप के साथ आने की उम्मीद है। 

रिपोर्ट में Xiaomi Mix Fold 4 की बैटरी 5000mAh होने की भी जानकारी दी गई है, जबकि Honor Magic V3 की बैटरी कैपेसिटी के बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन एक संकेत था जो V3 के लिए और भी बड़ी बैटरी का सुझाव दे रहा था। हालांकि, हाल ही में एक वीबो पोस्ट में टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने खुलासा किया कि Honor के फोल्डेबल स्मार्टफोन में Mix Fold 4 से मेल खाते हुए 5000mAh की बैटरी भी होगी।

वर्तमान में Vivo X Fold 3 Pro के पास सबसे बड़ी बैटरी वाले फोल्डेबल का खिताब है, जो अपने स्लिम डिजाइन के बावजूद 5700mAh की बड़ी बैटरी का दावा करता है।  ऐसा लगता है कि यह खिताब और कुछ समय तक बरकरार रहेगा। इसके अवावा टिपस्टर ने खुलासा किया कि दोनों फोल्डेबल अपने पिछले मॉडल से साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर बरकरार रखेंगे लेकिन स्लिम होंगे। उम्मीद है कि लॉन्च होने पर Mix Fold 4 सबसे स्लिम फोल्डेबल होगा, जो नई लीक में भी खुलासा हुआ है।

इसके अलावा टिपस्टर ने Fold 4 के लिए पहले बताए गए कैमरा स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि की, जिसमें 5x पेरिस्कोप लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल क्वाड-कैमरा सेटअप है। हालांकि, डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Xiaomi फोल्डेबल स्मार्टफोन पर कैमरा ब्लज काफी ज्याद उठा हुआ है, जबकि Honor Magic V3 में कम ब्लज के साथ एक सेंट्रल कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।
Advertisement

बुक-स्टाइल फोल्डेबल्स के अलावा दोनों ब्रांड फ्लिप फोल्डेबल्स पर भी काम कर रहे हैं। Honor ने पहले ही 20 जून को होने वाले अपने पहले क्लैमशेल स्मार्टफोन Magic V Flip के लॉन्च की घोषणा कर दी है, जबकि Xiaomi ने अभी तक अपने फ्लिप फोन की जानकारी साझा नहीं की है। Xiaomi Mix Fold 4 और Honor Magic V3 दोनों के जुलाई में रिलीज होने की उम्मीद है। Xiaomi अपने फ्लिप फोन को Fold 4 के साथ टैग कर सकता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.