Xiaomi Mix Flip होगा 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi Mix Flip में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें प्राइमरी सेंसर के तौर पर 1/1.55 इंच 50 मेगापिक्सल लाइट हंटर 800 होगा।

Xiaomi Mix Flip होगा 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Mix Fold 3 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi इस साल के आखिर में Xiaomi Mix Flip को लॉन्च कर सकती है।
  • Xiaomi Mix Flip में फ्रंट कैमरा के तौर पर 32 मेगापिक्सल OV32B सेंसर होगा।
  • Xiaomi Mix Flip चीन के साथ-साथ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च होगा।
विज्ञापन
Xiaomi इस साल के आखिर में Xiaomi Mix Flip को लॉन्च कर सकती है। क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में पिछले कुछ महीनों से अफवाहें चल रही हैं लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यह Xiaomi Mix Fold 4 के साथ लॉन्च होने की संभावना है, जिसके जल्द ही लॉन्च होने की भी खबरें हैं। नई रिपोर्ट्स में Xiaomi Mix Flip के कई स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है, जिनमें इसकी डिस्प्ले और कैमरा डिटेल्स शामिल हैं। आगामी स्मार्टफोन का एक डिजाइन रेंडर भी साझा किया गया है। यहां हम आपको Xiaomi Mix Flip के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

एंड्रॉइड हेडलाइंस की रिपोर्ट के अनुसार, उम्मीद है कि Xiaomi Mix Flip में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें प्राइमरी सेंसर के तौर पर 1/1.55 इंच 50 मेगापिक्सल लाइट हंटर 800 और 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 1/2.8-इंच 60 मेगापिक्सल ओम्निविजन OV60A सेकेंडरी कैमरा शामिल हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि OV60A सेंसर आमतौर पर सेल्फी कैमरों में इस्तेमाल होता है, लेकिन Xiaomi Mix Flip में इसे सेकेंडरी रियर कैमरे के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है, क्योंकि कवर स्क्रीन की मदद से इसका इस्तेमाल सेल्फी क्लिक करने के लिए किए जाने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि Xiaomi Mix Flip में प्राइमरी डिस्प्ले के अंदर फ्रंट कैमरा सेंसर के तौर पर 32 मेगापिक्सल OV32B कैमरा होने की संभावना है। इसी सेंसर का इस्तेमाल खासतौर पर Xiaomi 14 Ultra और Motorola Edge 40 जैसे मॉडलों में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi Mix Flip में 1.5K रेजॉल्यूशन और 520ppi पिक्सल डेंसिटी वाली प्राइमरी डिस्प्ले होने की भी संभावना है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फोन के मॉडल नंबर "2405CPX3DG" और "2405CPX3DC" हैं। शुरुआत में "2405" से पता चला है कि मई 2024 में इसे लॉन्च किया जा सकता है।

GizmoChina की एक पुरानी रिपोर्ट में पता चला था कि Xiaomi Mix Flip चीन के साथ-साथ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च होगा, Xiaomi Mix फोल्ड 4 के विपरीत, जिसे सिर्फ चीनी बाजार में पेश किए जाने की बात कही गई है। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि मिक्स फ्लिप मॉडल के भारत में लॉन्च होने की संभावना नहीं है। इसमें कहा गया है कि फोन का कोडनेम "Ruyi" है और इसका इंटरनल मॉडल नंबर "N8" है।

पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi Mix Flip में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर होने की संभावना है। इसने कथित फोन का एक संभावित रेंडर भी साझा किया। प्राइमरी डिस्प्ले को फ्रंट कैमरा और एकसमान बेजेल्स के लिए बीच में होल-पंच स्लॉट के साथ देखा जाता है। रेकटेंगुलर कवर स्क्रीन को रियर कैमरा मॉड्यूल के नीचे रखा गया है। मॉड्यूल में एलईडी यूनिट्स के साथ दो रियर कैमरा सेंसर हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  6. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  7. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  8. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  9. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  10. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »