Xiaomi ने लॉन्च किया गजब पेन, बच्चों की पढ़ाई में करेगा मदद, शब्दों को पहचानना करेगा आसान

Xiaomi ने अपने Mijia प्रोडक्ट लाइनअप में विस्तार करते हुए Xiaomi Dictionary Pen C1 लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2024 12:31 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Dictionary Pen C1 की कीमत 349 युआन (लगभग 4,076 रुपये) है।
  • Xiaomi Mijia Dictionary Pen C1 में 3.02 इंच की हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले है।
  • Mijia डिक्शनरी पेन सी1 में 26 मिलियन से ज्यादा शब्द एंट्री का डेटाबेस है।

Xiaomi Mijia Dictionary Pen C1 में 3.02 इंच की हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने Mijia प्रोडक्ट लाइनअप में विस्तार करते हुए Xiaomi Dictionary Pen C1 लॉन्च किया है। यह यूनिक एजुकेशनल टूल शब्दावली सीखने और शब्द पहचान को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है। यहां हम आपको Xiaomi Mijia Dictionary Pen C1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Mijia Dictionary Pen C1 Price


Xiaomi Mijia Dictionary Pen C1 की कीमत 349 युआन (लगभग 4,076 रुपये) है। डिक्शनरी पेन अब Xiaomi के Youpin प्लेटफॉर्म पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी डिलीवरी 26 दिसंबर से शुरू होने वाली है।


Xiaomi Mijia Dictionary Pen C1 Specifications


Xiaomi Mijia Dictionary Pen C1 में 3.02 इंच की हाई-डेफिनिशन डिस्प्ले दी गई है। यह क्लास 1 से 9 तक के स्कूल पाठ्यक्रम के हिसाब से बाइलिंगुअल कंटेंट का सपोर्ट करता है। यह टेक्स्ट बुक के साथ सिंक्रनाइज शब्द सीखने की पेशकश करता है। मिजिया डिक्शनरी पेन सी1 में 26 मिलियन से ज्यादा शब्द एंट्री का एक इनबिल्ट डेटाबेस है, जिसमें प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल लेवल के लिए जरूरी शब्दावली शामिल है। यह क्विक और सटीक स्कैनिंग कैपेसिटी प्रदान करता है, जिससे 0.3 सेकंड शब्दों को पहचानने की स्पीड मिलती है। हाई-फ्रेम-रेट इमेजिंग टेक्नोलॉजी और 98% से ज्यादा एक्यूरेसी रेट के साथ एडवांस ओसीआर कैपेसिटी की बदौलत यह सुविधा मिलती है।

यह स्मार्ट डिवाइस ऑफलाइन वर्ल्ड सर्च का सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स लाइब्रेरी और क्लासरूम जैसी जगहों पर इसका उपयोग कर सकते हैं, जहां वाई-फाई कनेक्टिविटी नहीं होती है। इसके अलावा इसमें वॉयस सर्च फीचर है जो यूजर्स को इंस्टेंट ट्रांसलेशन और लर्निंग के लिए प्रश्नों को बोलने की सुविधा देता है, जिससे यह डायनेमिक एजुकेशन के मामलों में बेहतर डिवाइस बन जाता है।

पेन को लंबे समय तक उपयोग के दौरान भी पकड़ना आसान है, क्योंकि इसका डिजाइन लाइट और एर्गोनोमिक है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह लंबे समय तक चलने वाली बैटरी लाइफ प्रदान करता है, जिसके साथ 100 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। इसमें बड़ा वर्ड बैंक और 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जो कि अपडेट  के लिए बेहतर है। इस पेन को इको-फ्रेंडली मैटेरियल से तैयार किया गया है, जिससे यह लंबे समय तक चलता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro हुआ 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.