Xiaomi Mi True Wireless Earphones 2 भारत में लॉन्च, ये हैं खूबियां

Apple AirPods की तरह ही Mi True Wireless Earphones 2 में भी आप म्यूज़िक, वॉयस कॉल और डबल टैप गेस्चर पर वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 8 मई 2020 14:02 IST
ख़ास बातें
  • 14.2 एमएम ड्राइवर और ENC सपोर्ट से लैस है Mi True Wireless Earphones 2
  • भारत में Realme Buds Air से सीधी टक्कर लेगा नया शाओमी ईयरफोन
  • कंपनी का दावा सिंगल चार्ज में 4 घंटे चल सकते हैं नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स

Xiaomi Mi True Wireless Earphones 2 की भारत में कीमत 4,499 रुपये है

Xiaomi Mi True Wireless Earphones 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। शाओमी फैन्स लंबे अर्से से इसका इंतज़ार कर रहे थे। मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स 2 कंपनी के भारत में पहला ट्रू वायरलेस इयरफोन है। अपने मी ट्रू वायरलेस इयरफोन्स 2 के साथ कंपनी के एक ऑनलाइन इवेंट में Mi Box 4K स्ट्रीमिंग डिवाइस और Mi 10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भी भारत में लॉन्च किया है। इससे पहले इन सभी प्रोडक्ट्स को कंपनी ग्लोबली लॉन्च कर चुकी है। Mi True Wireless Earphones 2 भारत में Realme Buds Air से सीधी टक्कर लेगा, जिसे कंपनी ने कुछ समय पहले भारत में 3,999 रुपये मे लॉन्च किया था।
 

Mi True Wireless Earphones 2 price in India, sale date

मी ट्रू वायरलेस इयरफोन्स 2 की भारत में कीमत 4,499 रुपये है, हालांकि सीमित अवधि के लिए कंपनी इसे 3,999 रुपये में बेचेगी। यह लॉन्च ऑफर केवल 12 मई से 17 मई तक चलेगा। Mi True Wireless Earphones 2 की सेल 12 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ईयरबड्स Amazon, Mi.com, Mi Home Stores के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा। इसे जल्द ही मी पार्टनर स्टोर्स पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

Xiaomi ने मी ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स 2 को ग्लोबल स्तर पर इस साल मार्च में 80 यूरो (लगभग 6,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था। हालांकि भारत की कीमत को ग्लोबल कीमत से काफी कम रखा गया है। जाहिर है Xiaomi की अपने लेटेस्ट ऑडियो प्रोडक्ट से भारत में Realme को टक्कर देने की योजना है। Realme Buds Air की कीमत 3,999 रुपये है।
 

Mi True Wireless Earphones 2 specifications, features

इस ईयरबड्स में 14.2 एमएम के ड्राइवर्स के साथ लार्ज कम्पोज़िट डायनमिक कॉयल दिया गया है। इसके अलावा इसमें हाई-क्वालिटी वायरलेस साउंड देने के लिए ब्लूटूथ हाई-डेफिनेशन टोन टेक्नोलॉजी (LHDC) भी मौजूद है। यही नहीं शाओमी इन ईयरफोन में नॉइस कैंसिलेशन के लिए ENC भी देती है।
Advertisement

Apple AirPods की तरह ही Mi True Wireless Earphones 2 में भी आप म्यूज़िक, वॉयस कॉल और डबल टैप गेस्चर पर वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन ईयरबड्स में बिल्ट-इन ऑप्टिकल सेंसर के इस्तेमाल के लिए इन-ईयर डिटेक्शन भी दिया गया है।


Advertisement
लेटेस्ट मीयूआई वर्ज़न पर चलने वाले फोन के साथ मी ट्रू वायरलेस इयरफोन्स 2 पॉप-अप पेयरिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इयरबड्स के चार्जिंग केस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। इस इयरफोन के सिंगल चार्ज की बैटरी लाइफ 4 घंटे की है। हालांकि, चार्जिंग केस के साथ यह 14 घंटे । इस ईयरबड्स को चार्ज होने में 1 घंटा लगता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.