शाओमी मी नोट 2 के पांच सबसे ख़ास फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2016 17:25 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी नोट 2 (5.7 इंच) ओलेड पैनल हैं
  • शाओमी मी नोट 2 कंपनी के अपने मीयूआई 8 पर चलता है
  • इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है
शाओमी ने मंगलवार को चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित कर्व्ड टू इंप्रेस इवेंट में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी नोट 2 लॉन्च किया। शाओमी मी नोट 2 के तीन वेरिएंट चीन में लॉन्च किए गए हैं। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले की कीमत 2,799 चीनी युआन है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 3,299 चीनी युआन में मिलेगा। कंपनी ने एक ग्लोबल एडिशन भी पेश किया है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले इस वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन होगी।

ग्लोबल एडिशन वेरिएंट करीब 37 एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन ब्लैक और सिल्वर कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसकी बिल्ड एल्यूमीनियम की है। स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत फ्रंट और बैक पैनल पर दिए गए 3डी कर्व्ड ग्लास हैं। आइए जानतें हैं इस स्मार्टफोन के पांच सबसे ख़ास फ़ीचर के बारे में।

डिस्प्ले
शाओमी मी नोट 2 (5.7 इंच)  फुल एचडी ओलेड पैनल हैं। नए शाओमी फैबलेट में डुअल कर्व्ड स्क्रीन है और साथ में 3डी कर्व्ड रियर पैनल, जो हमें गैलेक्सी नोट7 में देखने को मिला था। कंपनी ने इसे टू-साइड कर्व्ड डिस्प्ले का नाम दिया है। किनारों पर दिए गए फ्रेम मेटल के हैं। स्क्रीन के चारों ओर बेज़ल बेहद ही पतले हैं। इस कारण से बड़े डिस्प्ले होने के बावजूद फोन की बॉडी ज्यादा बड़ी नहीं है।
Advertisement

कैमरा
शाओमी मी नोट 2 में 22.56 मेगापिक्सल का कैमरा है जो एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ, लेज़र ऑटोफोकस, एचडीआर सपोर्ट, 4के रिकॉर्डिंग, डुअल-टो, डुअल-एलईडी फ्लैश और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस है। इसका सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह सेंसर एफ/2.0 अपर्चर वाला है, यानी आप कम रोशनी में बेहतर तस्वीरें ले पाएंगे।
Advertisement

सॉफ्टवेयर
शाओमी मी नोट 2 कंपनी के अपने मीयूआई 8 पर चलता है जो पिछले साल पेश किए गए एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित है। इस सॉफ्टवेयर में डुअल ऐप्स, क्विक बॉल, सेकेंड स्पेस और स्क्रॉलिंग स्क्रीनशॉट जैसे फ़ीचर हैं।
Advertisement

प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। शाओमी के फोन के चिपसेट में प्राइमरी कोर 2.3 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देंगे। शाओमी मी नोट को 4 जीबी रैम और 6 जीबी रैम के दो वेरिएंट में पेश किया गया है।
Advertisement

स्टोरेज
मी नोट 2 में आपके पास 64 जीबी स्टोरेज + 4 जीबी रैम या 128 जीबी स्टोरेज + 6 जीबी रैम के बीच चुनने का विकल्प होगा। मी नोट 2 स्मार्टफोन माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट नहीं करता है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

22.56-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4070 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.