Xiaomi Mi MIX 2S लॉन्च, दो रियर कैमरे से लैस है यह फोन

Xiaomi Mi MIX 2S की कीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 34,200 रुपये) से शुरू होती है। इस कीमत में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 मार्च 2018 15:49 IST
ख़ास बातें
  • डुअल सिम (नैनो) शाओमी मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन मीयूआई 9 पर चलता है
  • हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है
  • स्मार्टफोन आईफोन X की तरह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
Xiaomi Mi MIX 2S से पर्दा उठा लिया गया है। मंगलवार को चीन में आयोजित एक इवेंट में इस हैंडसेट को लॉन्च किया गया। उम्मीद के मुताबिक, Xiaomi ने फ्रंट पैनल पर iPhone X जैसा नॉच नहीं दिया है। इस सीरीज़ के पिछले फोन शाओमी मी मैक्स 2 की तरह फ्रंट कैमरा अब भी निचले हिस्से पर है। लेकिन पीछे तरफ वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन में सेरामिक बॉडी है और यह ची वायरलेंस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर भी पिछले हिस्से पर है।

शाओमी ने मी मिक्स 2एस के कैमरा ऐप में दिए गए एआई फीचर के बारे में भी जोर-शोर से बताया है। अब यूज़र को डायनमिक बोकेह और सीन रिकग्निशन जैसे फीचर मिलेंगे। स्मार्टफोन गूगल के एआर कोर को सपोर्ट करता है। Mi MIX 2S में अपना वॉयस असिस्टेंट भी है। यह फोन रियल टाइम ट्रांसलेशन फीचर के साथ आता है।
 

Xiaomi Mi MIX 2S की कीमत

Xiaomi Mi MIX 2S की कीमत 3,299 चीनी युआन (करीब 34,200 रुपये) से शुरू होती है। इस कीमत में 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,599 चीनी युआन (करीब 37,300 रुपये) है। वहीं, टॉप मॉडल में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। इस वेरिएंट की कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 41,400 रुपये) है। यह ब्लैक और व्हाइट रंग में उपलब्ध होगा। सबसे महंगा मॉडल वायरलेस चार्जर के साथ आएगा। वायरलेस चार्जर की कीमत 99 चीनी युआन (करीब 1,000 रुपये) है।
 

Xiaomi Mi MIX 2S स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) शाओमी मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और पिक्सल डेनसिटी 403 पिक्सल प्रति इंच। हैंडसेट के क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। 6 जीबी और 8 जीबी रैम का विकल्प दिया गया है। स्मार्टफोन आईफोन X की तरह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फ्लैश दोनों सेंसर के बीच में मौज़ूद है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। एक सोनी आईएमएक्स363 सेंसर, एफ/1.8 अपर्चर, वाइड-एंगल लेंस और फोर-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। वहीं, दूसरा सेंसर एफ/2.4 अपर्चर और ऑप्टिकल ज़ूम वाले टेलीफोटो लेंस के साथ आता है। एआई पर आधारित सीन रिकग्निशन के बारे में 206 सीन को पहचानने का दावा है। अन्य एआई फीचर में डायनमिक बोकेह, स्मार्ट आर्टिफेक्ट, बिजनस कार्ड रिकग्निशन और फेस रिकग्निशन शामिल हैं। कंपनी ने रियर कैमरे में डुअल कोर फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस होने की बात कही है।

Mi MIX 2S में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है वो भी एचडीआर फीचर व फेस अनलॉक क्षमता के साथ। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, एनएफसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और अल्ट्रासॉनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

Xiaomi के इस फोन की बैटरी 3400 एमएएच की है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। ची वायरलेस चार्जिंग के बारे में कंपनी ने कहा है कि स्मार्टफोन 7.5 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और बैटरी 2 घंटे 40 मिनट में फुल-चार्ज हो जाएगी। इसका डाइमेंशन 150.86x74.9x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 189 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.