शाओमी मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन 27 मार्च को होगा लॉन्च

शाओमी ने रविवार को ऐलान किया है कि उसका नया स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस 27 मार्च को आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च होने जा रहा है। आशंका है कि इवेंट चीन में ही होगा।

शाओमी मी मिक्स 2एस स्मार्टफोन 27 मार्च को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स 2एस 27 मार्च को आयोजित होने वाले इवेंट में होगा लॉन्च
  • कंपनी का पहला स्नैपड्रगैन 845 प्रोसेसर से लैस हैंडसेट होगा
  • चीनी सोशल नेटवर्किंग पोर्टल वीबो पर साझा की गई है तस्वीर
विज्ञापन
शाओमी ने रविवार को ऐलान किया है कि उसका नया स्मार्टफोन मी मिक्स 2एस 27 मार्च को आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च होने जा रहा है। आशंका है कि इवेंट चीन में ही होगा। फोन में नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है। इससे पहले आईं रिपोर्ट में कहा जा चुका है कि मी मिक्स 2एस, कंपनी का पहला स्नैपड्रगैन 845 प्रोसेसर से लैस हैंडसेट होगा। बता दें कि बार्सिलोना में टेक्नॉलजी का 'महाकुंभ' एमडब्ल्यूसी 2018 शुरू हो चुका है और तमाम कंपनियां अपने-अपने फोन इस प्लैटफॉर्म पर लॉन्च कर रही हैं। ऐसे में उन्हें टक्कर देने के मामले में शाओमी भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

कंपनी की तरफ से चीनी सोशल नेटवर्किंग पोर्टल वीबो पर एक तस्वीर साझा की गई है। पोस्ट की गई तस्वीर से प्रोसेसर और एनटूटू स्कोर के अलावा किसी अन्य स्पेसिफिकेशन का इशारा नहीं मिला है। हालांकि, पिछली रिपोर्ट में लीक हुई जानकारियों पर जाएं तो फोन में 5.99 इंच के फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 8 जीबी रैम और 256 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज होने की बात सामने आई थी। कहा गया था कि फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो (आउट ऑफ द बॉक्स) पर चलेगा और पावर देने के लिए 3,400  एमएएच की बैटरी होगी।

लीक हो चुके कुछ और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में कुछ एआई फीचर भी देखे गए थे। यह फीचर सीन रिकग्निशन को सपोर्ट करेगा। फोन में सोी आईएमएक्स363 सेंसर का इस्तेमाल हो सकता है, जो एक्सक्लूसिव फीचर क्रोमा फ्लैश, ऑटोमैटिक एचडीआर और ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग फीचर के साथ आएगा। ऐसा माना जा रहा है कि मी मिक्स 2 एस कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। ध्यान रहे, अंडर डिस्प्ले सेंसर का इस्तेमाल सबसे पहले हाल में लॉन्च हुए वीवो एक्स20 प्लस यूडी में हो चुका है।

एक और हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन के फ्रंट में आईफोन एक्स जैसा नॉच दिया जाएगा। इतना ही नहीं, यह हैंडसेट ऐप्पल के स्वाइप ऐंड पॉज़ जैसे गेस्चर कंट्रोल फीचर से भी लैस हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »