Xiaomi Mi MIX 2 भारत में लॉन्च, जानें इसकी सारी खूबियां

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में बेहद ही पतले बेज़ल वाले स्मार्टफोन मी मिक्स 2 को लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 6 इंच वाला डिस्प्ले है जिसका बेज़ल बेहद ही पतला है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2017 13:48 IST
ख़ास बातें
  • 6 इंच वाला डिस्प्ले है जिसका बेज़ल बेहद ही पतला है
  • क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल
  • शाओमी का यह हैंडसेट 35,999 रुपये में बेचा जाएगा
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने भारत में बेहद ही पतले बेज़ल वाले स्मार्टफोन मी मिक्स 2 को लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 6 इंच वाला डिस्प्ले है जिसका बेज़ल बेहद ही पतला है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। Xiaomi Mi MIX 2 में क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा फोन में सेरामिक बॉडी है जो 7 सीरीज़ एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ आता है। शाओमी मी मिक्स 2, कंपनी द्वारा इस साल भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है।
 

Xiaomi Mi MIX 2 की कीमत

शाओमी का यह हैंडसेट 35,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस कीमत में हैंडसेट की सीधी भिड़ंत Honor 8 Pro और OnePlus 5 से होगी। कंपनी ने भारत में शाओमी मी मिक्स 2 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया है। फिलहाल, अन्य वेरिएंट को लॉन्च करने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। फ्लिपकार्ट के अलावा यह हैंडसेट मी डॉट कॉम और मी होम स्टोर में भी मिलेगा।


Xiaomi Mi MIX 2 के फीचर

Xiaomi Mi Mix 2 में शाओमी मी मिक्स की तुलना में छोटी बॉडी है। पुराना वेरिएंट 6.4 डिस्प्ले वाला था जबकि मी मिक्स 2 को 5.99 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन सुपर ब्लैक रंग में मिलेगा। इसमें फ्रंट और रियर कैमरे पर सुपर ब्लैक लेंस कोटिंग ही मौज़ूद है। स्मार्टफोन के फ्रेम बनाने में 7 सीरीज़ एल्यूमीनियम का इस्तेमाल हुआ है। मी मिक्स 2 का फ्रंट कैमरा फेसियल रिकग्निशन तकनीक से लैस है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi MIX 2 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Xiaomi Mi MIX 2 में 5.99 इंच का क्वाडएचडी (1440x2880 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर मौज़ूद है। यह चार एक्सिस वाले ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो फेश्यिल रिकॉग्निशन के साथ आता है।

स्टोरेज बढ़ाई नहीं जा सकती। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.0 और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।
Advertisement

Xiaomi Mi MIX 2 का डाइमेंशन 151.8x75.5x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। बैटरी 3400 एमएएच की है। आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और अल्ट्रासॉनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Head-turning design
  • Good display and performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Awkward placement of selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.